CG- दिल्ली उड़े दर्जन से अधिक MLA: दिल्ली पहुंचे छत्तीसगढ़ कांग्रेस के 15 विधायक.... MLA बोले, 60 विधायकों का समर्थन CM भूपेश के साथ.... कांग्रेस विधायक अचानक क्यों जा रहे दिल्ली?.... फिर गरमाया सियासी पारा......

CG- दिल्ली उड़े दर्जन से अधिक MLA: दिल्ली पहुंचे छत्तीसगढ़ कांग्रेस के 15 विधायक.... MLA बोले, 60 विधायकों का समर्थन CM भूपेश के साथ.... कांग्रेस विधायक अचानक क्यों जा रहे दिल्ली?.... फिर गरमाया सियासी पारा......

रायपुर 29 सितंबर 2021। छतीसगढ़ के विधायक अचानक दिल्ली क्यूँ जा रहे हैं। अब तक क़रीब एक दर्जन विधायक दिल्ली रवाना हुए है। सूत्रों के मुताबिक मोहित केरकेट्टा, चंद्रदेव राय, यूडी मिंज, गुलाब कमरों, विकास उपाध्याय, रामकुमार यादव, पुरुषोत्तम कंवर, बृहस्तप सिंह समेत अन्य दिल्ली गये है। पंजाब में कांग्रेस की राजनीति में मची उथल-पुथल के बीच छत्तीसगढ़ के 15 विधायक दिल्ली पहुंचे हैं। विधायक बृहस्पत सिंह इन विधायकों का नेतृत्व कर रहे हैं।

विधायक बृहस्पत सिंह ने एक चर्चा में कहा कि कुछ विधायक छत्तीसगढ़ सदन में रुके हैं और कुछ विधायक निजी होटल में रुके हुए हैं। विधायक प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया से भी मुलाकात करेंगे और प्रदेश की राजनीतिक स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। विधायक बृहस्पत सिंह ने कहा कि पहले भी कांग्रेस के 60 विधायकों ने लिखित और मौखिक रूप से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पक्ष में समर्थन दिया है। आलाकमान को विधायकों ने अपने निर्णय के बारे में बताया है। 15 विधायकों के दिल्ली पहुँचने का दावा किया है विधायक बृहस्पति सिंह ने।
 

मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल टीएस सिंहदेव का नाम लिए बिना विधायक बृहस्पत सिंह ने कहा कि किसी एक व्यक्ति को खुश करने के लिए कांग्रेस के 70 विधायकों का भविष्य दांव पर नहीं लगाया जा सकता है। कांग्रेस आलाकमान देश के अन्य राज्यों में जो भी बदलाव कर रही है, उसमें छत्तीसगढ़ मॉडल को अपनाने की शर्त रखी जा रही है। 

ऐसे में प्रदेश में बदलाव की कोई संभावना नहीं है। कांग्रेस के अन्य विधायकों ने कहा कि पूरे देश में किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए आंदोलन कर रहे हैं, जबकि छत्तीसगढ़ में ऐसी स्थिति नहीं है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश के किसान खुशहाल हैं और 2500 रुपये प्रति क्विंटल पर धान खरीदी से खुश हैं।


दिल्ली जाने वाले विधायक

बृहस्पत सिंह

द्वारिकाधीश यादव

पुरुषोत्तम कंवर

गुरुदयाल बंजारे

मोहित केरकेटा


विनय जायसवाल, मनेन्द्रगढ़

प्रकाश नायक, रायगढ़


चन्द्रदेव राय

यूडी मिंज समेत लगभग 15 विधायक शामिल है।