CG 15 गिरफ्तार: बीच बाज़ार के सुनसान बिल्डिंग में लगा था बड़े कारोबारियों का जमावड़ा…..धड्डले से 52 परियों से इश्क लड़ा रहे थे दीवाने…. जुआ फड़ पर पुलिस का छापा....15 जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार……..




डेस्क : रायपुर शहर के बीचों-बीच चल रहे जुए के अड्डे का खुलासा हुआ है। सदर बाजार जैसे शहर के प्रमुख बाजार से एक दो नहीं बल्कि 15 जुआरी पकड़े गए हैं। इनकी तलाशी लेने पर कुल 4 लाख रुपए भी बरामद हुए हैं। ताश की गड्डियां भी मिली हैं। सभी को अब गिरफ्तार कर पुलिस शनिवार को कोर्ट में पेश कर रही है।
ये पूरा मामला सदर बाजार के झाबक गली का है। यहां एक खाली पड़ी बिल्डिंग के अंदर छुपकर जुए का अड्डा चलाया जा रहा था। दिन के वक्त यहां कोई नहीं रहता था रात में जुआरियों का जमघट यहां लगा करता था। बीती रात एक खबरी ने पुलिस को बता दिया कि यहां 10 से अधिक जुआरी पहुंचे हुए हैं। कोतवाली थाने की टीम के कुछ जवान सादे कपड़ों में बिल्डिंग के अंदर गए। उन्हें 15 जुआरी दांव लगाते दिखे। इसके बाद बिल्डिंग के बाहर पहले से मौजूद पुलिस की दूसरी टीम ने धावा बोल दिया। सभी 15 युवकों को पकड़ लिया गया। इनमें से कुछ महासमुंद के रहने वाले हैं तो कुछ रायपुर के गुढ़ियारी इलाके कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखते हैं।
महासमुंद का रहने वाले प्रवीण छाबड़ा के पास से पुलिस को 28,000, रायपुर का सुनील कुमार टंडन के पास से 42,000, मंदिर हसौद के हरीश कुमार चेलक के पास से 30,000, महासमुंद के प्रवीण सोनी के पास से 27000, रायपुर के सिविल लाइंस का रहने वाले सतीश कुमार के पास से 25,000, रायपुर के अमलीडीह निवासी संजय थरवानी के पास से 44,000, टिकरापारा के विनय जैन के पास से 37,000, पुरानी बस्ती के रहने वाले मनोज सोनी के पास से 36,000।
गुढ़ियारी के रहने वाले विनोद छाबड़ा के पास से 32,000, डीडी नगर के संजय कुकरेजा के पास से 28,000, विधानसभा इलाके में रहने वाले पोषण साहू के पास से 24,000, चंगोरा भाटा निवासी प्रमोद यादव के पास से 27,000, कुशालपुर के रहने वाले कोमल साहू से 25,000, महासमुंद के राजेंद्र कुमार यादव से 24,000, गुढ़ियारी के राम कुमार गुप्ता से 23,000 रुपए बरामद कर इन्हें गिरफ्तार किया गया।