एक क्विंटल 47 किलो 800 ग्राम गांजा तस्करी करते हुए आरोपी रंगे हाथों हुआ गिरफ्तार।

एक क्विंटल 47 किलो 800 ग्राम गांजा तस्करी करते हुए आरोपी रंगे हाथों हुआ गिरफ्तार।
एक क्विंटल 47 किलो 800 ग्राम गांजा तस्करी करते हुए आरोपी रंगे हाथों हुआ गिरफ्तार।

 

 

 

कवर्धा/ मुखबीर के बताये अनुसार ग्राम धरमपुरा मेन रोड एन.एच.-30 तिराहा के पास नाकेबंदी कर रायपुर की ओर से आने वाली वाहनों की चेकिंग किया जा रहा था। इसी दौरान मारुति ईको वेन को रोककर पुलिस टीम के द्वारा चेक किया गया। जिसमें आरोपी चालक सुरेश रात्रे पिता विजय रात्रे उम्र 35 वर्ष निवासी भीमपुरी थाना कवर्धा द्वारा गांँजा का परिवहन ( तस्करी) करते रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी द्वारा अपने कार में गांँजा को खाखी रंग के 32 नग पैकेटों मे रखा था, जिसकी वजन 1 क्विंटल 47 किलों 800 ग्राम कीमत 14,78000/ रू. व घटना में उपयोग मारुति ईको वाहन किमती 5,00000/ रू. कुल कल कीमत 19,78000/ रु. को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना पिपरिया में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जुडिशल रिमांड पर भेजा गया है।