प्रदेश के लाखों अनियमित कर्मचारी आक्रोशित: गोपाल प्रसाद साहू

प्रदेश के लाखों अनियमित कर्मचारी आक्रोशित: गोपाल प्रसाद साहू

 

रायपुर, रवि गडपाले प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ ने अवगत कराया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के 48 प्रशासनिक विभाग के अंतर्गत 650 से अधिक शासकीय विभागों/निगम/आयोग/मंडलों/स्वायतशासी निकायों में कार्यरत लाखों अनियमित कर्मचारी/अधिकारी नियमितीकरण सहित 5 सूत्रीय मांगों के लिए काली पट्टी लगा कर कार्य किया तथा कार्यालय प्रमुख को ज्ञापन सौंपकर सरकार का ध्यान आकृष्ट कर रहे है| आन्दोलन के दुसरे दिन प्रदेश के समस्त 28 जिला के अनियमित कर्मचारी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया तथा अपने मांगो के प्रति आवाज बुलंद किया|

 

माननीय मुख्यमंत्री, माननीय टी.एस. सिंहदेव एवं अन्य कांग्रेस वरिष्ठ जनप्रतिनिधि हमारे संघर्ष के दिनों में हमारे मंच में आये और उनकी सरकार बनाने पर 10 दिवस में हमें नियमित करने का वादा किया | वादे के अनुरूप कांग्रेस के जन-घोषणा (वचन) पत्र ‘’दूर दृष्टि, पक्का इरादा, कांग्रेस करेगी पूरा वादा’’ के बिंदु क्रमांक 11 एवं 30 में अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण करने, छटनी न करने तथा आउट सोर्सिंग बंद करने वादा किया है|

 

दिनांक 14.02.2019 को अनियमित कर्मचारियों के मंच से पुनः इस वर्ष किसानों के लिए, आगामी वर्ष कर्मचारियों के लिए बात कही| अद्यतन 3 वर्ष से अधिक समय व्यतीत होने के उपरांत भी सरकार द्वारा नियमितीकरण की कार्यवाही नहीं की जा रही है| इस सम्बन्ध में माननीय मुख्यमंत्री एवं आप से मिलने भी अनेक बार अनुरोध पत्र प्रेषित किया गया परन्तु मिलने समय नहीं दिया गया| अनियमित कर्मचारी/अधिकारियों के प्रति सरकार के इस व्यव्हार से प्रदेश के लाखो अनियमित कर्मचारी/अधिकारी ठगा महसूस कर रहा है तथा अत्यधिक आक्रोशित है| क्षुब्ध होकर समस्त अनियमित कर्मचारी राज्य सरकार का ध्यान आकृष्ट करने 30 जनवरी 2022 से प्रदेश के लाखों अनियमित कर्मचारी काली पट्टी लगा कर कार्य कर रहे है ऐसा अनिश्चित कालीन आन्दोलन तक किया जावेगा|

ये सरकार भी पूर्वर्ती सरकार के तर्ज पर काम कर रहा है,न कि किसी किए हुए वादे को पूरा और 34वादे में 32 वादे का पूरा किया जाना बताया है,जिसमें हम अनियमित कर्मचारी महासंघ पूछता है,की भूपेश सरकार से की वो अपना किया वाद जो अनियमित कर्मचारियों के लिए किया हो तो कही किसी विभाग में किसी भी कर्मचारियों का नियमितीकरण हुआ हो तो बताए।

कांग्रेस का न्याय योजना अधूरा,जब तक नही कर देते वादा पूरा-अनियमित कर्मचारी

 

 सूरज सिंह ठाकुर,अजित सदन नाविक प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष ने बताया की अनियमित कर्मचारियों की समस्यायों से अवगत कराने श्री प्रेमप्रकाश गजेन्द्र उपाध्यक्ष ने पत्र लिखकर एवं ट्विट कर माननीय राहुल गाँधी से उनके छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान मिलने समय माँगा साथ ही माननीय मुख्यमंत्री एवं श्री मोहन मरकाम अध्यक्ष छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी से माननीय राहुल गाँधी से मिलवाने अनुरोध किया है|

 

गोपाल प्रसाद साहू वरिष्ठ अनियमित कर्मचारी लीडर ने बताया की सरकार अनियमित कर्मचारियों की समस्यायों पर संज्ञान नहीं लेती है तो निकटम भविष्य में अनिश्चितकालीन आन्दोलन के लिए बाध्य होंगें|