CG VIDEO लड़कियों को छेड़ने युवक हो जाये सावधान : विस अध्यक्ष के बंगले के बाहर , दो लफंगों ने बीच रोड में लड़की को छेड़ा….फिर जो हुआ….राहगीर ने वीडियो बनाकर किया वायरल, पुलिस ने बिना शिकायत किया तुरंत गिरफ्तार…अब जेल भेजने की तैयारी…….

CG VIDEO लड़कियों को छेड़ने युवक हो जाये सावधान : विस अध्यक्ष के बंगले के बाहर , दो लफंगों ने बीच रोड में लड़की को छेड़ा….फिर जो हुआ….राहगीर ने वीडियो बनाकर किया वायरल, पुलिस ने बिना शिकायत किया तुरंत गिरफ्तार…अब जेल भेजने की तैयारी…….

रायपुर,18 सितंबर 2021। सड़कों पर चलने क़ायदा जरुरी है, यदि उस क़ायदे को कोई भूला और शोहदों ने किसी को छेड़ा तो पुलिस के पास केवल वीडियो ही पहुँचा तो अब राजधानी पुलिस उस वीडियो के आधार पर ही टांग कर ख़ातिरदारी के बाद जेल रवाना कर देगी।

राजधानी में पुलिस अब सख़्त तेवर में आ रही है। सड़क पर चलती महिलाओं युवतियों किशोरियों को फब्ती कसना उन्हें छेड़ने की रंगदारी दिखाने वालों पर अब और कड़ाई से निपटने की क़वायद है।

 

घटना शंकर नगर इलाके की है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत के बंगले के बाहर की सड़क से गुजर रही युवती मनचलों की छेड़खानी का शिकार हो गई। पीछे से आ रहे एक कार सवार ने इस घटना का वीडियो बना लिया। मामला सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो पुलिस भी जागी और कार्रवाई हुई।

 

युवक इसके बाद हड़बड़ा कर वहां से भाग निकले। वीडियो की जानकारी पुलिस को लगी। शंकर नगर की सड़क पर लगे दूसरे CCTV फुटेज और मुखबीरों के जरिए पुलिस ने दोनों मनचलों का पता लगा लिया। पता चला कि ये दोनों पेशे से कारपेंटर हैं, शंकर नगर इलाके में ही इनका प्रोजेक्ट वर्क चल रहा था। दोपहर के वक्त दोनों ने एक साथ शराब पी और तफरी करने निकले थे। दोनों युवकों को गिरफ्तार कर पुलिस ने वीडियो ट्वीट करने वाले व्यक्ति को अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से धन्यवाद भी दिया है।

 

लोगों ने कहा-रायपुर पुलिस का डर नहीं बचा

वीडियो सामने आने के बाद कई ट्वीटर यूजर्स ने पुलिस को भी कटघरे में खड़ा किया। जहां घटना हुई वहां विस अध्यक्ष के अलावा, वन मंत्री का बंगला है। कुछ ही दूरी पर IG का दफ्तर है। इस वजह से लोगों ने वीडियो शेयर करते हुए ट्वीटर पर लिखा कि जब शहर के इस पॉश इलाके में युवतियों का ये हाल हो रहा है तो आउटर इलाकों में क्या होता होगा, रायपुर पुलिस का खौफ बदमाशों में अब नहीं रह गया है।

 

देखे विडियो

https://youtube.com/shorts/I6rXQHyVqaE?feature=share