कांग्रेस ने इस यात्रा का नाम भारत जोड़ो यात्रा क्यों रखा, क्या सच में आज भारत टूटा है? या तोड़ा जा रहा है, या यह सब कांग्रेस के अपने राजनीतिक जीवन के लिए प्रचार है।
Why did the Congress name this yatra Bharat Jodo Yatra,




NBL, 24/01/2023, Lokeshwer Prasad Verma, Raipur CG: Why did the Congress name this yatra Bharat Jodo Yatra, is India really broken today? Either it is being vandalised, or it is all propaganda for Congress's own political life.
आजकल कांग्रेस का भारत जोड़ों यात्रा अपने अवधि को पूरे देश में अंतिम चरण के साथ आगे बढ़ रही है, जो कांग्रेस पार्टी का और लोकसभा सांसद राहुल गाँधी का तपस्या के रूप में देखा जा रहा है, और इसका समर्थन करने वाले लोग भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा इस यात्रा में भाग लिया और कांग्रेस की इस भारत जोड़ों यात्रा का जोशीला रूप को भी देश के लोगों को देखने को मिल रहा है, पढ़े आगे विस्तार से....
लेकिन कांग्रेस पार्टी मे एक विडम्बना देखने को आपको मिल ही जाता है, कांग्रेस के कुछ कद्दावर नेता इस भारत जोड़ों यात्रा के अच्छे प्रतिफल को बर्बाद करने में लग गया हैं, और इन कद्दावर नेता के बिगड़े बोल का फ़ायदा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके पार्टी बीजेपी को बड़े आसानी से मिल जाता है, इसका रूप 2019 के चुनाव में कांग्रेस खुद देख चुका है, और फिर दोहराने में लग गया है कांग्रेस पार्टी के कुछ कद्दावर नेता लोग, फिर क्या मतलब निकला इस भारत जोड़ों यात्रा करके कांग्रेस को, फिर क्या जोड़ा कांग्रेस ने बस देश के चंद लोगों को ही जोड़ पाया जो कांग्रेस पार्टी को मजबूती नहीं दे पायेगा, आकाश से गिरा और खजूर पर लटका वाले कहावत हो गई समझों।
कांग्रेस के भारत जोड़ों यात्रा के भाषण में एक ही शब्द आपको बार - बार सुनने को मिलता है ज्यादातर वह है, बीजेपी नफरत की बात करते हैं और हम कांग्रेस प्रेम की बात करते हैं, ये कांग्रेस नफरत की बात 80 + 20 उत्तर प्रदेश के चुनाव में सीएम योगी आदित्यनाथ के द्वारा अपने चुनावी भाषण में दिया गया था उनके अर्थ कांग्रेस पार्टी कुछ और ही निकाल दिया है और खुद भ्रम में है और देश के कुछ समुदाय के लोगों के जहन मे भी घर कर लिया है, और भ्रमित हो गया है, ये 80+20 क्या हम है 80 प्रतिशत हिंदू और 20 प्रतिशत हम अल्पसंख्यक लोग तो कही नहीं है, क्या हम लोगों को बीजेपी तोड़ रहे हैं, यही भ्रम आज कांग्रेस देश में फैला रही है। और इसका नाम दे दिया कांग्रेस ने भारत जोड़ों यात्रा, यही भ्रम फैलाना देश में कांग्रेस को अपना राजनीतिक फ़ायदा दिख रहा है।
अबकी आज देश दुनिया के नजरों में भारत देश का कद ऊँचा उठा हुआ है, और दुनिया के बहुत से देश भारत आकर अपना व्यापार विस्तार को बढ़ा रहे हैं, इतना भरोसा है भारत देश के उपर, जबकि भारत देश का नाम को खराब कर रहे हैं, कांग्रेस पार्टी भारत जोड़ों यात्रा के नाम पर, ये विदेशी लोग सोचने के लिए विवश हो गया है, आखिर भारत मे क्या हो गया होगा जिसको कांग्रेस भारत जोड़ों यात्रा कर रहे हैं, इसी विषय को देश के लोगों को सोचना चाहिए आज बीजेपी पार्टी है कल कांग्रेस पार्टी या अन्य दल पार्टी देश में सरकार चला सकता है, लेकिन भारत देश वही अटल है और अटल रहेगा, तो ये कांग्रेस पार्टी कौन सा भारत जोड़ने की बात कर रहे हैं, व्यक्तिगत रूप से। जबकि देश में पहले से भाईचारे है, हिंदू, मुस्लिम, सिक्ख ईसाई आपस में है सब भाई भाई।
आज वही नफरत का बीज बोने वाले देश पाकिस्तान बुरी हालात से गुजर रहा है, वहाँ के आम जनता अपने रोजमर्रा के जीवकोपार्जन के बढ़ती महंगाई के मार झेल रहे हैं, और अपने देश के वजीरेआजम को कोस रहे हैं, ये हालात है, पाकिस्तान देश का। वहाँ के आम जनता खुद जानते है, भारत देश श्रीलंका के बुरे हालत में साथ दिया और हमारे पाकिस्तान के पड़ोसी मुल्क अफगानीस्तान को भी कई प्रकार के राहत का सामग्री भारत देश ने दिया जबकि हम पाकिस्तान और भारत दोनों एक ही माँ के गर्भ से है उनके बावजूद हम उनके नजरों में दुश्मन देश है, क्योकि ये कड़वी बीज हम खुद पाकिस्तान बोये है, अपने भाई भारत देश के लिए, इसलिए ये हालात हमारे ऐसे है। आज पाकिस्तान के आवाम अपने देश के वजीरेआजम को सलाह दे रहे हैं, हमारे देश के बुरे हालात को बचा सकता है तो वह केवल हमारे भाई भारत देश ही बचा सकते हैं, और भारत देश का वजीरेआजम नरेंद्र मोदी और भारत देश का गुणगान गाने से नहीं थक रहे हैं पाकिस्तान के आवाम, बल्कि खुद भारत देश के अंदर कांग्रेस पार्टी भारत जोड़ों यात्रा कर रहे हैं, जैसे भारत कई हिस्सा में टूट गया है वैसा, भारत जुड़ा है जुड़ा रहेगा, इसे तोड़ने वाले खुद नेस्तनाबुद् हो गया है, अब भारत देश नया भारत देश है जो तरक्की व उन्नति शील भारत देश है, जो दुनिया के नजरों में एक अलग पहचान बना रहे हैं।
कांग्रेस का भारत जोड़ों यात्रा केवल उनके एक राजनीतिक प्रचार है, हम भारतीय न ही बीजेपी के कोई गुलाम है ना ही का कांग्रेस के कोई गुलाम है, जो देश हित उन्नति के मार्ग में चलकर भारत देश के गौरव को बढ़ाएगा उन्ही के साथ पूरे भारत देश के आवाम है। अब भारत देश के आवाम को राजनीतिक लालच बहका नहीं सकता खुद हम भारतीय कर्मनिष्ठ लोग हैं, चार दिन की चाँदनी फिर अंधेरी रात वाले के पीछे दोड़ने वालों में से नहीं है आजके भारतीय। और हम भारतीय सर्व धर्म को एक सूत्र में पिरोकर चलने वाले लोग हैं, इसका परिभाषा कोई हमें राजनीतिक नेता ना सिखाए ये सब हम भारतीय को मंजूर नही, क्योकि हम सब भारतीय एक है। हम भारतीय अब टूटना नहीं जानते हम भारतीय सब एक साथ जुड़ना जानते है, भारत के सर्व धर्म समाज के लोगों का भारत है और हम सब भारतीय है। सर तन से जुदा हम सब भारतीय अपने मातृ भूमि रक्षा के लिए कर सकते। हिंदू, मुस्लिम सिक्ख ईसाई आपस में है सब भाई भाई।