विसर्जन क्या है और क्यों किया जाता है जाते है वास्तु शास्त्री डॉ सुमित्रा से...




विसर्जन क्या है और क्यों किया जाता है जाते है वास्तु शास्त्री डॉ सुमित्रा से
डॉ सुमित्रा अग्रवाल
सिटी प्रेजिडेंट इंटरनेशनल वास्तु अकादमी
यूट्यूब वास्तु सुमित्रा
नया भारत डेस्क : विसर्जन के अध्यात्मिक पहलु में वैदिक धारणाओं की गहराई है। विसर्जन का मूल अभिप्रेत यह है कि प्रकृति में सब कुछ अनित्य है और हमें इस अनित्यता को स्वीकार करना चाहिए। मूर्ति का निर्माण करने और उसे विसर्जित करने के माध्यम से हमें यह सिखाया जाता है कि हर चीज का एक आदान-प्रदान है, जन्म और मृत्य।
वैदिक संस्कृति में, यज्ञ और अन्य धार्मिक अनुष्ठान में समर्पण और त्याग की भावना को महत्व दिया जाता है। गणेश विसर्जन भी इसी अध्यात्मिक तत्त्व पर आधारित है, जिसमें मूर्ति को समुद्र या किसी जल स्रोत में विसर्जित किया जाता है, जिससे यह संकेत होता है कि सब कुछ प्रकृति में वापस जा रहा है।