BIG NEWS दो सगी बहनों से दरिंदगी : पेड़ से लटकी मिली दो नाबालिग बहनों की लाश…रेप-मर्डर के बाद शव को पेड़ से लटकाया…फिर जो हुआ…6 आरोपी गिरफ्तार…

Violence from two real sisters: The bodies of two minor sisters found hanging from a tree… After rape-murder, the dead body was hanged from the tree Lakhimpur Kheri Case: यूपी के लखीमपुर (Lakhimpur) में दो नाबालिग दलित बहनों की लाश बुधवार को मिली है. जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. ये घटना लखीमपुर के निघासन (Nighasan) कोतवाली में हुई है.

BIG NEWS दो सगी बहनों से दरिंदगी : पेड़ से लटकी मिली दो नाबालिग बहनों की लाश…रेप-मर्डर के बाद शव को पेड़ से लटकाया…फिर जो हुआ…6 आरोपी गिरफ्तार…
BIG NEWS दो सगी बहनों से दरिंदगी : पेड़ से लटकी मिली दो नाबालिग बहनों की लाश…रेप-मर्डर के बाद शव को पेड़ से लटकाया…फिर जो हुआ…6 आरोपी गिरफ्तार…

Violence from two real sisters: The bodies of two minor sisters found hanging from a tree

Lakhimpur Kheri Case: यूपी के लखीमपुर (Lakhimpur) में दो नाबालिग दलित बहनों की लाश बुधवार को मिली है. जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. ये घटना लखीमपुर के निघासन (Nighasan) कोतवाली में हुई है. यहां  गांव के बाहर किशोरियों की लाश गन्ने के खेत में पेड़ से लटकी हुई मिली है. वहीं इस केस में यूपी पुलिस (UP Police) ने कुछ छह आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी हुई है.

 

जानकारी के गांव के बाहर पेड़ से 2 दलित बहनों की लटकती हुई लाश मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना के सामने आते ही पुलिस ऐक्शन में आई। लखीमपुर पुलिस का दावा है कि सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, मृतक लड़कियों की मां ने इस मामले में बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि तीन आरोपियों ने लड़कियों को घर से निकाला। घसीटते हुए ले गए। लड़कियों से रेप किया। फिर मारकर पेड़ से लटका दिया। पुलिस ने इस मामले में रेप और मर्डर का केस दर्ज किया है।

लखीमपुर खरी की यह घटना निघासन थाना क्षेत्र के तमोलीन गांव की है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी छोटू को हिरासत में लिया था। उसकी निशानदेही पर अन्य पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लखीमपुर खीरी कांड में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि की गई है। घटना को लेकर साफ हो गया है कि हत्या का मकसद रेप की घटना को पर्दा डालना था। पुलिस की ओर से मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था।

लखीमपुर खीरी पुलिस ने इस पूरे मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही है। पुलिस ने मीडिया को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस कांड में छोटू पुत्र चेतराम गौतम को गिरफ्तार किया गया है। यह तमोली पुरबा का रहने वाला है। यह पीड़ित परिवार के पड़ोस में रहता था। उसके अलावा पांच अन्य लड़कों को गिरफ्तारी की गई है। यह लालपुर के रहने वाले हैं।

 

पुलिस ने उनके नामों को भी सामने लाया है। लखीमपुर एसपी संजीव सुमन ने बताया कि इस मामले में जुनैद पुत्र इजराइल, सुहैल पुत्र इस्लामुद्दीन, हफीजुल रहमान पुत्र अजीजुर रहमान, करीमुद्दीन पुत्र कलीमुद्दीन, आरिफ उर्फ छोटे पुत्र अहमद हुसैन को गिरफ्तार कर लिया गया है। तमोली पुरबा भी लालपुर गांव के तहत ही आता है। उन्होंने कहा कि तमोली पुरबा और लालपुर दोनों अगल-बगल में स्थित है।

एसपी ने घटना पर कार्रवाई का दिया पूरा विवरण

लखीमपुर एसपी संजीव सुमन ने घटना पर हुई कार्रवाई का पूरा विवरण दिया। उन्होंने कहा कि दो दलित लड़कियों के साथ रेप और मर्डर मामला सामने आते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा है कि मामले में एक ज्ञात और तीन अज्ञात लोगों को नामजद किया गया था। पुलिस ने गंभीरता से घटना की जांच शुरू की। तीनों अज्ञात लोगों जुनैद, सुहैल और हाफिजुर रहमान और आरोपी छोटू, जो मृतका का पड़ोसी है, उसके परिचित हैं।

एसपी ने कहा कि छोटू ने ही इन तीनों का लड़कियों से परिचय करवाया था। कल तीनों लड़के गांव में आए थे। लड़कियों को साथ ले जाकर उनकी इच्छा के विरूद्ध जुनैद और सुहैल ने उनके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद लड़कियां शादी के लिए अड़ गईं। इस बात से नाराज होकर उन्होंने दोनों लड़कियों की हत्या कर दी। इसके बाद उन्होंने 2 और लड़कों को बुलाकर उनकी मदद से महिलाओं को पेड़ पर लटका दिया।

एसपी ने कहा कि इतनी घटना अभी तक हमारे संज्ञान में आई है। अभी पूरे मामले में विवरण आना बाकी है। घटना की जांच चल रही है। 4 नामजद के अलावा इसमें मदद करने वाले 2 लोगों को मिलाकर कुल 6 लोग हमारी हिरासत में हैं। उन्हे जेल भेजा जा रहा है। संजीव सुमन ने कहा कि मामला महिलाओं के खिलाफ और समाज के एक कमजोर वर्ग के खिलाफ है। हमने तेज गति और संवेदनशीलता के साथ काम किया। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 376 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।