Vastu Tips for Tulsi: क्या घर में एक से अधिक तुलसी के पौधे? यहाँ जाने क्या होता है इसका प्रभाव...
Vastu Tips for Tulsi: Is there more than one Tulsi plant in the house? Know here what is its effect... Vastu Tips for Tulsi: क्या घर में एक से अधिक तुलसी के पौधे? यहाँ जाने क्या होता है इसका प्रभाव...




Vastu Tips for Tulsi :
नया भारत डेस्क : हर हिंदू के घर में तुलसी का पौधा अवश्य होना चाहिए। कहा गया है जिस हिंदू के घर में तुलसी का पौधा नहीं होता उसका घर असमसान के समान है। तुलसी के पौधे में माता लक्ष्मी के साथ भगवान श्री विष्णु का निवास होता है। जिस स्थान पर तुलसी का पौधा लगा होता है उस स्थान में सदैव सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। तुलसी को लेकर वैज्ञानिक कई खोज कर चुके हैं। इसलिए तुलसी का पौधा वैज्ञानिक तौर पर भी प्रमाणित हो चुका है। (Vastu Tips for Tulsi)
घर में कितने होनी चाहिए तुलसी के पौधे
शास्त्रों में बताया गया है कि घर में वैसे तो एक तुलसी का पौधा अवश्य लगा होना चाहिए। अगर अपने घर में कई पौधे लगाना चाहते हैं तो इसके लिए पौधों की संख्या की ओर ध्यान देना बहुत आवश्यक है। ज्योतिष शास्त्र में इसका बहुत महत्व बताया गया है। अगर एक से अधिक तुलसी के पौधे लगाने हैं तो विषम संख्या का ध्यान रखें। घर में लगे हुए तुलसी के पौधे विषम संख्या में होने चाहिए जैसे 3, 5 और 7। (Vastu Tips for Tulsi)
इस दिन नहीं छूना चाहिए तुलसी का पौधा
मान्यता के अनुसार बताया गया है कि तुलसी के पौधे का स्पर्श इन समयों में नहीं करना चाहिए। कहा गया है कि दिन डूब जाने के बाद यानीकि संध्या के समय किसी भी दिन तुलसी को स्पर्श नहीं करना चाहिए। साथ में बताया गया है कि रविवार और एकादशी के दिन किसी को नहीं छूना चाहिए। इस दिन और समय तुलसी की पूजा भी नहीं की जाती। (Vastu Tips for Tulsi)
कब लगाएं तुलसी का पौधा
बताया गया है कि तुलसी का पौधा लगाने के लिए गुरुवार का दिन सबसे उत्तम होता है। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि गुरुवार के दिन घर में तुलसी लगाने से आर्थिक स्थिति मजबूत रहती है।
खुली जगह में लगाएं तुलसी का पौधा
तुलसी के पौधे को खुली जगह में नहीं लगाना चाहिए। सबसे उत्तम गमले पर लगाना बताया गया है या फिर जमीन से लगे हुए तुलसी के पौधे के आसपास एक चबूतरा बनाना चाहिए। यह सबसे उत्तम बताया गया है। (Vastu Tips for Tulsi)
किस दिशा में लगाएं
तुलसी का पौधा लगाने के समय दिशा का विचार भी किया जाना चाहिए। तुलसी का पौधा सदैव पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना उत्तम होता है। तुलसी का पौधा लगा हूं वहां सदैव साफ सफाई रखनी चाहिए। अशुद्धता और गंदगी होने पर नकारात्मक प्रभाव पडते हैं। (Vastu Tips for Tulsi)