UPSC Result : यूपीएससी के नतीजे घोषित...छत्तीसगढ़ के तीन युवा आकाश, दिव्या और शुभाली को मिली कामयाबी...UPSC में लड़कियों का जलवा....जानिए उनके बारे में…
आज घोषित यूपीएससी के नतीजों में छत्तीसगढ़ से भी तीन युवाओं ने सफलता हासिल की है। इनमें आकाश श्री श्रीमाल267, दिव्या पंत 275 और शुभाली परिहार 472 वें रैंक पर रहीं। UPSC Result: UPSC results declared… three youths of Chhattisgarh Akash




रायपुर, 23 मई। आज घोषित यूपीएससी के नतीजों में छत्तीसगढ़ से भी तीन युवाओं ने सफलता हासिल की है। इनमें आकाश श्री श्रीमाल267, दिव्या पंत 275 और शुभाली परिहार 472 वें रैंक पर रहीं। आकाश, दिव्या के आईएएस कैडर मिल सकता है लेकिन शुभाली को आईपीएस या आईआऱएस मिलने के संकेत है । आई एफ एस सीएस परदेशी की पत्नी शुभाली लक्ष्मीकांत परिहार ने की सिविल सर्विस परीक्षा पास कर ली है। शुभाली लक्ष्मीकांत परिहार को 473वीं रैंक मिली है। उन्हें आपीएस मिल सकता है। उनके पति सीएस परदेशी बिलासपुर में पोस्टेड हैं। मूल रूप से महाराष्ट्र की रहने वाली शुभाली ने चौथे प्रयास में यूपीएससी क्रैक लिया है।
शुभाली इससे पहले राज्य सिविल सेवा की परीक्षा पास कर चुकी है। शुभाली ने 2018 में महाराष्ट्र राज्य सेवा परीक्षा को क्रैक किया और उन्हें माल और सेवा कर (जीएसटी) महाराष्ट्र के निरीक्षक के रूप में चुना गया।
शुभाली बताती है कि वो महाराष्ट्र के लातूर में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। सिविल सेवा परीक्षा में उनका वैकल्पिक पेपर नृविज्ञान था। उन्होंने 2015 में पुणे, महाराष्ट्र में बी.टेक (कंप्यूटर साइंस) किया। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा महाराष्ट्र के लातूर से की।
वह महाराष्ट्र के लातूर जिले की रहने वाली हैं। शुभाली लक्ष्मीकांत परिहार ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और पति को दिया। उसने कड़ी मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल की है। श्रीमती परिहार ने सिविल सेवा के उम्मीदवारों से सिविल सेवा परीक्षा में सफल होने के लिए कड़ी मेहनत करने को कहा।