सिंगर रफ्तार के शो में हंगामा VIDEO: दर्शकों की भीड़ में फंसे रैपर रफ्तार... भीड़ हुई बेकाबू... तोड़ी बैरिकेडिंग... महिलाओं के सेक्शन में घुसी भीड़... छेड़खानी और बवाल पर पुलिस ने चलाई लाठी... बंद कराना पड़ा कार्यक्रम... देखें वीडियो.....

Uproar in rapper singer Raftaar show, IIT-BHU Cultural Program

डेस्क। आईआईटी बीएचयू के सांस्कृतिक उत्सव में हंगामा हो गया। इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के बीएचयू कैंपस में खूब बवाल हुआ। IIT BHU के कल्चरल फेस्ट के आखिरी दिन रैपर रफ्तार का लाइव कंसर्ट था। भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। छात्राओं और महिलाओं को छेड़खानी का सामना करना पड़ा। रैपर रफ्तार के लाइव कंसर्ट में उमड़ी भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठियां पटकनी पड़ी। 

भीड़ ने हंगामा शुरू किया तो पुलिस ने लाठी पटक कर तितर-बितर किया। वाराणसी के आईआईटी-बीएचयू के होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम 'काशी यात्रा' की अंतिम रात का आयोजन एडीवी ग्राउंड में चल रहा था। शाम 7 बजे से शुरू हुआ कार्यक्रम 2 घंटे बाद ही बंद करना पड़ा। रफ्तार के कार्यक्रम के दौरान भीड़ इतनी ज्यादा बेकाबू हो गई कि पुलिस को दखल देना पड़ा और अंत में कार्यक्रम को बीच में ही रोकना पड़ा। 

जैसे ही मशहूर रैपर रफ्तार ने पहला गाना गाया वैसे ही भीड़ इतनी बेकाबू हो गई कि वह बैरिकेडिंग तोड़ते हुए महिलाओं के लिए बने रो की तरफ घुस गई जिससे महिलाओं में चीख-पुकार मच गई। यह सब कुछ होता देख रैपर रफ्तार भी मंच छोड़कर चले गए और अंत में भेलूपुर सर्किल के एसीपी प्रवीण सिंह को मंच पर आना पड़ा। माइक लेकर कार्यक्रम बंद होने की घोषणा की। साथ ही सभी को ग्राउंड खाली करने को कहा। रफ्तार और उनकी टीम वापस अपने होटल चली गई।