बिग CG न्यूज: बहुचर्चित BJP नेता सुसाइड केस.... आत्महत्या के लिए उकसाने वाले गिरोह का भंडाफोड़.... रॉन्ग नंबर के जरिए प्रेमजाल में फंसाकर वसूले पौने दो करोड़.... बैंक अफसर बनकर बात करते थे पति और देवर.... अनेकों बार बने शारीरिक संबंध.... UP का 'ठग परिवार' गिरफ्तार......

बिग CG न्यूज: बहुचर्चित BJP नेता सुसाइड केस.... आत्महत्या के लिए उकसाने वाले गिरोह का भंडाफोड़.... रॉन्ग नंबर के जरिए प्रेमजाल में फंसाकर वसूले पौने दो करोड़.... बैंक अफसर बनकर बात करते थे पति और देवर.... अनेकों बार बने शारीरिक संबंध.... UP का 'ठग परिवार' गिरफ्तार......


राजनांदगांव। बहुचर्चित संजीव जैन आत्महत्या काण्ड में आत्महत्या के लिए उकसाने वाले अंतर्राज्जीय ठग गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। राजनांदगांव में भाजपा नेता संजीव जैन सुसाइड केस में अंतरराज्यीय ठग फैमिली का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने आरोपी मानसी यादव और उसके पति ललित सिंह को गिरफ्तार किया है। महिला ने संजीव को अपने प्रेम जाल में फंसाया और ब्लैकमेल कर पौने दो करोड़ रुपए वसूले थे। इसके बाद और रुपए मांग रहे थे। इसी से तंग आकर संजीव ने सुसाइड कर लिया था। इस ठगी में महिला का देवर कौशल सिंह भी शामिल है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। महिला द्वारा फोन द्वारा दोस्ती कर प्रेमजाल में फंसा कर साजिश रची थी। 

 

 

ब्लेकमेल कर खाते में करीबन पौने दो करोड़ रूपये डलवाये थे। साजिश में महिला के साथ उसका पति एवं देवर भी शामिल था। अलग-अलग किरदार बनकर पति व देवर ठगी की घटना को अंजाम दिये थे। दिनांक 10/08/2021 को हीरा-मोती लाईन निवासी संजीव जैन पिता सुरेशचंद जैन उम्र 56 वर्ष द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया गया था जिसमें थाना बसंतपुर में मर्ग क्रमांक 48 / 21 धारा 174 जा.फौ. कायम कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान मृतक के शव के पास 05 सीलबंद लिफाफा मिला जिसे मृतक के भाई विनय कुमार जैन द्वारा खोल कर पढ़ कर पुलिस को सुपुर्द किया गया। 

 

उक्त सुसाईड नोट में मृतक को यूनियन बैंक के निखिल जैन एवं फैडरल बैंक के आशीष एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा 1.75 करोड़ रूपये लोन दिलाने के नाम पर अलग-अलग समय में लिया गया किन्तु मृतक को ना ही लोन मिला और ना ही उनका दिया हुआ पैसा मिला, पैसा मांगने पर उनके द्वारा मृतक को जान से मारने की धमकी दिया जाता था का उल्लेख है, साथ ही रायपुर निवासी मानसी यादव के द्वारा मेरठ में पढ़ाई करने के नाम पर मृतक से लाखों रूपये लिये गये थे। जिसके द्वारा भी मृतक को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था जिससे हताश एवं परेशान होकर कूआ चौक नंदई स्थित अपने पुराने मकान में फांसी लगा लिया गया। प्रथम दृष्टिया मामला आत्महत्या के लिए उकसाये जाने पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 342 / 2021 धारा 306, 34 भा.दं.वि. कायम कर विवेचना में लिया गया।

 

मृतक के बैंक खाते का बारिकी से अध्ययन किया गया एवं सुसाईड नोट में उल्लेख सभी व्यक्तियों एवं मोबाईल नम्बरों के बारे में पता लगाया गया। मृतक द्वारा सर्वाधिक राशि करीबन 01 करोड़ 77 लाख रूपये मानसी यादव के बैंक खाते में डाला गया था, अतः पुलिस टीम द्वारा मानसी यादव की सरगर्मी से तलाश की जा रही थी, मानसी के पता अपूर्ण होने से एवं अलग-अलग जगह पता बदल कर रहने से पुलिस को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। पुलिस की अलग अलग टीम रायपुर, दिल्ली, मेरठ (उ.प्र.), भेजी गई बैंक खाते में दिये पते पर भी मानसी सालों से नहीं रह रही थी सभी जगह पुलिस ने अपने मुखबीर लगा कर रखे थे। 

 

 

पुलिस टीम को मुखबीर के माध्यम से सूचना मिली कि डंगनिया रायपुर स्थित मानसी यादव के बहन मधु यादव के घर में मानसी यादव सालों बाद तीज मनाने आयी है। सूचना पर तत्काल टीम द्वारा घेराबंदी कर मानसी यादव को पकड़ा गया। मानसी यादव से पूछताछ पर अपने मेमोरण्डम कथन में बताई कि करीबन 08 वर्ष पूर्व फोन के रांग नम्बर लगने से मृतक संजीव जैन से उसकी जान पहचान हुई थी बातचित के दौरान जब मानसी को पता चला कि मृतक अत्यधिक पैसेवाला है तब उसने मृतक को अपने प्रेम जाल में फसाया इस दौरान कई बार वो मेरठ (ससुराल) एवं रायपुर (मायके) से राजनांदगांव आयी व कई बार मानसी ने मृतक को अपने पास रायपुर व मेरठ बुलाया इस दौरान इनके बीच अनेकों बार शारीरिक संबंध बना। 

 

 

मृतक द्वारा मानसी को लगातार कभी पढ़ाई के नाम पर कभी नौकरी लगने के नाम पर व मकान खरीदने के नाम पर रकम दिया जाता था। मृतक द्वारा पैसा वापस मांगने पर मानसी द्वारा बैंक से लोन लेकर रकम वापस करने की बात कह कर अपने पति ललित सिंह को मोहित शर्मा व अपने देवर कौशल सिंह को निखिल जैन व आशीष बनाकर मृतक से बात कराया गया, मानसी के पति एवं देवर दोनों के द्वारा मृतक से लगातार मोहित शर्मा एवं निखिल जैन बैंक अधिकारी बन कर मृतक से लोन दिलाने के नाम पर प्रोसेसिंग फीस के रूप में लाखों रूपये मानसी एवं भिन्न-भिन्न व्यक्तियों के बैंक खातों में डलवा कर ठगे गये। 

 

 

मृतक जब भी मानसी को पैसा देने में आनाकानी करता था तो मानसी उसके पति ललित व देवर कौशल सिंह द्वारा मानसी व मृतक संजीव जैन के बीच बने अवैध संबंध को उसकी पत्नी व परिवारवालों को बताकर उसकी इज्जत बरबाद कर देने की धमकी देते थे। जिससे परेशान होकर मृतक संजीव जैन द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया गया। अस प्रकार आरोपीगणों द्वारा संजीव जैन को प्रेमजाल में फांस कर पहले इमोशनल ब्लैकमेल कर, मानसी को नौकरी लगवाने के नाम पर, फिर बैंक मैनेजर बनकर लगभग 02 करोड़ रूपये ठग लिए। 

 

मानसी के अलावा उसके पति ललित सिंह को भी पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष आरोपियों को सरगर्मी से तलाश किया जा रहा है एवं मृतक संजीव जैन के आत्महत्या में स्थानीय संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। शेष आरोपियों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा। गिरफ्तार आरोपी मानसी यादव पति ललित सिंह उम्र 40 वर्ष और ललित सिंह पिता संदेश सिंह उम्र 43 वर्ष निवासी एम-335 गंगा नगर मेरठ उत्तरप्रदेश है।