Up News: CM. योगी ने होली की शुभकामनाये दी प्रदेश वासियो को और कहा यूपी तो दस मार्च से मना रही है होली।

Up News: CM. Yogi greeted the people of the state and said that UP is celebrating Holi since March 10.

Up News: CM. योगी ने होली की शुभकामनाये दी प्रदेश वासियो को और कहा यूपी तो दस मार्च से मना रही है होली।

 NBL,. 18/03/2022, Lokeshwer Prasad Verma,.. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर समेत समूचे प्रदेशवासियों को सामाजिक समता, उल्लास और उमंग के पर्व होली की बधाई देते हुए कहा है कि प्रदेशवासियों ने 10 मार्च से ही होली खेलना प्रारम्भ कर दिया था, पढ़े विस्तार से...। 

मुख्यमंत्री योगी गुरुवार शाम पाण्डेयहाता में होलिकादहन उत्सव समिति की ओर से आयोजित होलिकादहन शोभायात्रा के अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। कहा कि 10 मार्च को आया यूपी विधानसभा चुनाव का परिणाम सिर्फ एक राजनीतिक परिणाम नहीं है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सुरक्षा, सर्वांगीण विकास, सुशासन और जन कल्याण के प्रति पांच वर्ष तक पूरी प्रतिबद्धता और ईमानदारी से किए गए कार्यों पर भाजपा के पक्ष में प्रचंड बहुमत की जीत वाली जनता की मुहर है।

उन्होंने प्रदेश में विकास, सुरक्षा और सुशासन के लिए लोकप्रिय सरकार को प्रचंड बहुमत से दोबारा चुनने के लिए गोरखपुर और प्रदेशवासियों के प्रति आभार जताया। योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब 8 वर्ष पूर्व सुरक्षा, विकास और सुशासन की नींव रखी थी और आज वह सबका साथ, सबका विकास के मंत्र के रूप में जन विश्वास का प्रतीक बन गया है।

केंद्र व प्रदेश सरकार ने मिलकर प्रदेश की 25 करोड़ जनता के लिए ईमानदारी और प्रतिबद्धता से कार्य किया है। योगी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में विपक्ष की तरफ से तमाम भ्रामक प्रचार किए गए, अनर्गल प्रलाप किया गया, आपत्तिजनक व्यक्तिगत टिप्पणियां की गईं, राजनीतिक मयार्दाओं को धता बताया गया। पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर जनता का विश्वास ²ढ़ता से कायम रहा और विपक्ष की सारी कारगुजारी धरी की धरी रह गई।

कहा कि उत्तर प्रदेश में भी कोरोना प्रबंधन के नए मॉडल प्रस्तुत किए गए। प्रदेश में 30 करोड़ वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। बुधवार से 12 से 14 वर्ष तक के बच्चों को भी टीका लगना प्रारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संवेदनशील सरकार जनता को महामारी से तो बचाती ही है भुखमरी का संकट भी सामने नहीं आने देती। योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश विकास की प्रक्रिया के साथ तेजी से आगे बढ़ा है। हमें उत्तर प्रदेश को देश की नंबर वन अर्थव्यवस्था बनाने के साथ ही देश का अग्रणी राज्य बनाना है।मुख्यमंत्री ने कहा कि हर युग में भगवान का अवतरण हुआ है। होलिकादहन का पर्व भगवान नृसिंह के अवतरण की कथा को बताता है। प्रभु के अवतरण की कथाएं हमें सदमार्ग पर ले चलती हैं। यह शिक्षा देती हैं मि अन्यायी, अत्याचारी, दुराचारी कितना भी बड़ा हो, उसके आगे झुकने की आवश्यकता नहीं है।

कहा कि विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर गोरखपुर के लोगों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि गोरखपुर की जनता ने इतिहास रच दिया है। आजादी के बाद भाजपा को जिले में सभी 9 सीटों पर विजय हासिल हुई है। इसके साथ ही मंडल की 28 में से 27 सीटें भाजपा की झोली में आई हैं।

इसके लिए पूरे मंडल के नागरिकों का अभिनंदन। योगी ने होली पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंगो, उमंगो, उल्लास का यह पर्व शालीनता से मनाएं। कहीं भी जोश में होश ना खोएं। ताकि किसी भी प्रकार का संकट ना उत्पन्न हो। होली पर हर एक व्यक्ति की भावनाओं का ध्यान रखें। यदि कोई व्यक्ति स्वास्थ्य या पारिवारिक कारणों से रंग न खेलना चाहता हो तो उस पर रंग ना डालें। गंदगी न फेंके और न ही किसी की आंखों को नुकसान पहुंचाएं। होली सामाजिक एकता का पर्व है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन के उपरांत होलिका दहन शोभायात्रा के लिए सजाए गए रथ पर अवस्थित भक्त प्रहलाद की आरती उतारी। उनके चित्र पर फूल बरसाने के बाद बड़े ही उमंग से उपस्थित जनसमूह पर पुष्प वर्षा करते हुए फूलों से होली खेली। यहां से मुख्यमंत्री जब गोरखनाथ मंदिर को चले तो रास्ते में छात्रों ने उनके काफिले पर भी फूल बरसाए गए।