BIG NEWS: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी मंजूरी.... गर्भवती महिलाएं भी ले सकेंगी कोरोना वैक्सीन.... गर्भवती महिलाओं को भी लगेगा कोरोना टीका.... बताया कैसे प्राप्त करें वैक्सीन.... देखें.....

BIG NEWS: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी मंजूरी.... गर्भवती महिलाएं भी ले सकेंगी कोरोना वैक्सीन.... गर्भवती महिलाओं को भी लगेगा कोरोना टीका.... बताया कैसे प्राप्त करें वैक्सीन.... देखें.....

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने वैक्सीनेशन पर गठित नेशनल टेक्निकल अडवाइजरी ग्रुज की सिफारिश पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने गर्भवती महिलाओं को भी टीका लगाने की मंजूरी दे दी है। अब देश में गर्भवती महिलाओं को भी कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाया जाएगा। मंत्रालय ने कहा कि गर्भवती महिलाएं अब कोविन पर रजिस्ट्रेशन के बाद या सीधे कोरोना टीकाकरण केंद्र में जाकर वैक्सीन लगवा सकती हैं।

 

हाल ही में स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा था कि NTAGI की सिफारिश के मुताबिक, गर्भवती महिलाओं के लिए टीकाकरण सुरक्षित है। इस बीच, देश में शुक्रवार तक 34 करोड़ से अधिक डोज लगाए जा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की मंजूरी के बाद अब कोई भी गर्भवती महिला CoWIN ऐप पर वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकती हैं। या नजदीकी वैक्सीनेश सेंटर पर सीधे जाकर भी वैक्सीन ले सकती हैं।

 

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक गर्भवती महिलाएं गर्भावस्था के किसी भी स्टेज पर वैक्सीन ले सकती हैं। गर्भवती महिलाओं को वैक्सीन देने के लिए ऑपरेशनल गाइडलाइन जारी की गई है। इसमें मेडिकल ऑफिसर्स और FLWs के लिए काउंसलिंग किट और आम लोगों को दी जाने वाली IEC मैटेरियल आदि सभी राज्यों को मुहैया कराई गई है। 

 

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने हाल ही में एक स्टडी जारी की है। जिसके मुताबिक, कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने गर्भवती महिलाओं और हाल ही में बच्चों को जन्म दे चुकीं महिलाओं पर ज्यादा असर डाला। गंभीर लक्षण वाले केस और मृत्यु दर भी पहली लहर के मुकाबले इस लहर में ज्यादा रहे।

 

इस स्टडी में गर्भवती और बच्चों को जन्म दे चुकीं महिलाओं के मामलों की पहली और दूसरी लहर के दौरान तुलना की गई। स्टडी के मुताबिक, दूसरी लहर में लक्षण वाले केस इस बार अधिक थे जो कि 28.7 फीसदी थे, जबकि पहली लहर में ये आंकड़ा 14.2 फीसदी तक था। वहीं, दूसरी लहर में मृत्यु दर 5.7 फीसदी था और पहली लहर में सिर्फ 0.7 फीसदी तक रहा था।

 

 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि देश में अब तक कोविड-19 टीके की 34 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है। मंत्रालय ने बताया कि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 18-44 आयु वर्ग के कुल 9,41,03,985 लोगों ने टीके की पहली खुराक ले ली है और 22,73,477 ने दूसरी खुराक भी ले ली है। 

 

मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार सुबह सात बजे तक मिली रिपोर्ट के अनुसार 34,00,76,232 खुराक दी जा चुकी है और 42 लाख से अधिक खुराक बीते 24 घंटे में दी गई।  स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि टीकाकरण अभियान के 167वें दिन (एक जुलाई) 42,64,123 खुराक दी गई, जिनमें से 32,80,998 लोगों ने टीके की पहली खुराक ली और 9,83,125 लोगों ने टीके की दूसरी खुराक ली।