Padma Awards 2024: पद्म पुरस्कारों का ऐलान,छत्तीसगढ़ के इन तीन समेत 34 हस्तियों को मिलेगा पद्मश्री....देखें लिस्ट....

जागेश्वर यादव और हेमचंद मांझी को मिलेगा पद्मश्री सम्मान ...

Padma Awards 2024: पद्म पुरस्कारों का ऐलान,छत्तीसगढ़ के इन तीन समेत 34 हस्तियों को मिलेगा पद्मश्री....देखें लिस्ट....
Padma Awards 2024: पद्म पुरस्कारों का ऐलान,छत्तीसगढ़ के इन तीन समेत 34 हस्तियों को मिलेगा पद्मश्री....देखें लिस्ट....

नयाभारत डेस्क : गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को पद्म पुरस्कारों का एलान कर दिया गया है। इसके तहत पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री से सम्मानित किए जाने वाली हस्तियों के नामों का एलान किया गया। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर इस साल दिए जाने वाले पद्म पुरस्कारों के नाम का ऐलान किया गया. इसमें विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली हस्तियों के नाम शामिल हैं. इस साल 34 विभूतियों को पद्म श्री देने का निर्णय लिया गया है, इनमें पार्वती बरुआ, जागेश्वर यादव, चार्मी मुर्मू, सोमन्ना, सर्वेश्वर, सांगथाम समेत कई बड़े नाम शामिल हैं.

छत्तीसगढ़ से जागेश्वर यादव को मिलेगा पद्मश्री

जशपुर से आदिवासी कल्याण कार्यकर्ता जागेश्वर यादव को भी पद्मश्री के लिए चुना गया है। छत्तीसगढ़ के जागेश्वर यादव 67 साल के हैं। उन्हें सामाजिक कार्य (आदिवासी - पीवीटीजी) के लिए पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने हाशिये पर पड़े बिरहोर और पहाड़ी कोरवा लोगों के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

Padma-2024-Unsung-Unique-34

 


जशपुर में आश्रम की स्थापना की और शिविर लगाकार निरक्षरता को खत्म करने और मानक स्वास्थ्य सेवा को उन्नत करने के लिए काम किया। महामारी के दौरान झिझक को दूर करने, टीकाकरण की सुविधा दिलवाई, जिससे शिशु मृत्युदर को कम करने में भी मदद मिली। आर्थिक तंगी के बावजूद उनका जुनून सामाजिक परिवर्तन लाने के लिए बना रहा।

छत्तीसगढ़ के हेमचंद मांझी
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर के पारंपरिक औषधीय चिकित्सक हेमचंद मांझी को चिकित्सा (आयुष पारंपरिक चिकित्सा) के क्षेत्र में पद्मश्री दिया जाएगा। उन्होंने पांच दशकों से अधिक समय से ग्रामीणों को सस्ती स्वास्थ्य सेवा प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने 15 साल की उम्र से जरूरतमंदों की सेवा शुरू कर दी थी।