VIDEO: सनी लियोनी का ''मधुबन में राधिका नाचे'' गाना विवादों में.... सनी लियोनी के अश्लील डांस का संत कर रहे विरोध.... भड़के यूजर्स.... साधु-संतों ने दी यह चेतावनी.... देखें VIDEO.....

VIDEO: सनी लियोनी का ''मधुबन में राधिका नाचे'' गाना विवादों में.... सनी लियोनी के अश्लील डांस का संत कर रहे विरोध.... भड़के यूजर्स.... साधु-संतों ने दी यह चेतावनी.... देखें VIDEO.....

...

डेस्क। हाल ही में बॉलीवुड अदाकारा सनी लियोनी का नया सॉन्ग 'मधुबन' लॉन्च हुआ है। सनी ने इस गाने का जमकर प्रमोशन भी किया है, लेकिन अब ये गाना विवादों में फंसता नजर आ रहा है। सनी लियोनी अपने नए गाने 'मधुबन में राधिका नाचे' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस गाने पर लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है। ज्यादातर लोग इस गाने का वीरोध कर रहे है। गाने में बेशक सनी ने बेहतरीन डांस मूव्स दिखाए हों लेकिन मथुरा में इसका खास विरोध किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मथुरा में संतों ने सनी लियोनी के इस नए वीडियो एलबम को बैन करने की मांग की है। 

संतो का कहना है कि राधा उनके लिए पूजनीय हैं। सनी ने गाने पर अश्लील डांस किया है। ऐसे में उसे बैन कर देना चाहिए। उन्होंने डांस को अश्लील बताते हुए हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, 'अगर सरकार ने एक्ट्रेस के खिलाफ कार्रवाई नहीं की और उसके वीडियो एलबम पर प्रतिबंध नहीं लगाया तो हम अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। सनी लियोनी का यह गाना 22 दिसंबर को रिलीज हुआ है। जिसके बाद ये गाना तेजी से वायरल हुआ, लेकिन इस पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। 

इस गाने के बोल 'मधुबन में राधिका नाचे रे' को लेकर लोगों का कहना है कि सनी जिस तरह से इसमें डांस कर रहीं हैं और वह इस गाने के बोल के हिसाब से बहुत आपत्तिजनक है, राधा हमारे लिए पूजनीय हैं। इससे हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। जिसके बाद से लोग इस गाने को बायकॉट कर रहे हैं। मधुबन एक डांस ट्रैक गाना है। जिसे हिंदी सिनेमा के मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किया है। फिलहाल मेकर्स को उम्मीद थी कि इस साल के अंत में ये गाना धूम मचाएगा ही साल 2022 की शुरुआत भी इस गाने की धूम के साथ होगी। हालांकि अब ये गाना विवादों में घिर गया है।