Subrata Roy Passed Away: सहारा इंडिया के प्रमुख सुब्रत रॉय का निधन,हॉस्पिटल में ली अंत‍िम सांस…

सहारा परिवार के मुखिया सुब्रत रॉय को लेकर दुखद खबर सामने आई है। सहारा इंडिया के प्रमुख सुब्रत रॉय (Subrata Roy) का मंगलवार देर रात मुंबई के कोकिला बेन हॉस्पिटल में निधन हो गया।

Subrata Roy Passed Away: सहारा इंडिया के प्रमुख सुब्रत रॉय का निधन,हॉस्पिटल में ली अंत‍िम सांस…
Subrata Roy Passed Away: सहारा इंडिया के प्रमुख सुब्रत रॉय का निधन,हॉस्पिटल में ली अंत‍िम सांस…

Subrata Roy Passed Away

मुंबई: सहारा परिवार के मुखिया सुब्रत रॉय को लेकर दुखद खबर सामने आई है। सहारा इंडिया के प्रमुख सुब्रत रॉय (Subrata Roy) का मंगलवार देर रात मुंबई के कोकिला बेन हॉस्पिटल में निधन हो गया। वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके न‍िधन में समाजवादी पार्टी समेत दूसरे राजनी‍त‍िक दलों ने शोक जताया है। सुब्रत रॉय सहारा इंड‍िया परिवार के संस्थापक, प्रबंध निदेशक और अध्यक्ष थे। वे 'सहाराश्री' के नाम से भी जाने जाते थे। उन्होंने 1978 में सहारा इंड‍िया परिवार की स्थापना की थी। 

सहारा इंड‍िया की तरफ से बताया गया क‍ि सहाराश्री एक प्रेरणादायक नेता और दूरदर्शी शख्‍स‍ियत थे,। मेटास्टैटिक स्‍ट्रोक, हाई ब्‍लड प्रेशर और डायब‍िटीज से पैदा हुई समस्‍याओं के साथ एक लंबी लड़ाई के बाद कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट के कारण 14 नवंबर 2023 को रात 10.30 बजे उनका निधन हो गया। बताया गया क‍ि सहाराश्री को स्वास्थ्य में गिरावट के बाद 12 नवंबर को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल और मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (केडीएएच) में भर्ती कराया गया था। 
 

 

कौन थे सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय
बिहार के अररिया जिले के रहने वाले सुब्रत रॉय (Subrata Roy) को पढ़ने में कुछ खास मन नहीं लगता। शुरूआती पढ़ाई-लिखाई कोलकाता में हुई और फिर वो गोरखपुर पहुंच गए। साल 1978 में सुब्रत रॉय ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर स्कूटर पर बिस्कुट और नमकीन बेचने का काम शुरू किया। एक कमरे में दो कुर्सी और एक स्कूटर के साथ उन्होंने दो लाख करोड़ रुपये तक का सफर तय कर किया। दोस्त के साथ मिलकर उन्होंने चिट फंड कंपनी शुरू की। उन्होंने पैरा बैंकिंग की शुरूआत की। गरीब और मध्यम वर्ग को टारगेट किया।