कोरोना विस्फोट से हड़कंप: दो दिन के अंदर ही घरों में कैद कर दिए गए करीब तीन करोड़ लोग.... तीन शहरों में लगा सख्त लॉकडाउन.... फिर फूटा कोरोना बम.... महामारी ने फिर पसारे पैर.... स्कूल-पार्क बंद......

Stirred Corona explosion two days three crore people imprisoned homes Strict lockdown imposed

कोरोना विस्फोट से हड़कंप: दो दिन के अंदर ही घरों में कैद कर दिए गए करीब तीन करोड़ लोग.... तीन शहरों में लगा सख्त लॉकडाउन.... फिर फूटा कोरोना बम.... महामारी ने फिर पसारे पैर.... स्कूल-पार्क बंद......

...

China places 17 million residents of Shenzhen under Covid lockdown: चीन (China) में जिनपिंग सरकार ने दक्षिणी चीन के तकनीकी हब शेनजेन में सख्त लॉकडाउन (Lockdown) लगाने का एलान किया है। इसी के साथ शहर के करीब 1,70,00,000 लोग अब घरों में बंद रहने को मजबूर हैं। चीन में कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी ने फिर पैर पसार लिए हैं। स्थानीय प्रशासन ने लॉकडाउन का यह कदम तब उठाया है, जब जिले में एक दिन में ही 66 लोग संक्रमित मिले। चीन के जिलीन प्रांत की राजधानी चांगचुन में लॉकडाउन लगाया जा चुका है। तब इस शहर के 90 लाख लोगों को आपात अलर्ट के बाद घरों पर रहने के आदेश दे दिए गए थे। 

 

दूसरी तरफ शांडोंग प्रांत के युचेंग में भी लॉकडाउन का आदेश दिया गया था। जिसकी आबादी करीब पांच लाख है। यानी चीन के कुल तीन शहरों में फिलहाल 2,65,00,000 लोग अपने घरों में बंद रहने को मजबूर हैं। शेनजेन में चीन की दो प्रमुख कंपनियों हुआवे और टेनसेंट का हेडऑफिस है। यह शहर हॉन्गकॉन्ग से सीमा साझा करता है, जहां पहले ही कोरोना की लहर से बड़ी संख्या में लोग संक्रमित मिल रहे हैं। हॉन्गकॉन्ग में स्थिति लगातार खराब होती जा रही है जहां पर अधिकारियों ने कोविड-19 के 27,647 नए मामलों की पुष्टि की है। 

 

हॉन्गकॉन्ग में और 87 लोगों की कोविड-19 से मौत हुई है जिन्हें मिलाकर अबतक यहां 3,729 लोगों की जान जा चुकी है। चीन में कोविड-19 के दैनिक मामले दो साल में सबसे अधिक दर्ज किए गए। अधिकारियों ने बताया कि करीब दो हजार नए मामले आए हैं जिनमें बीजिंग के 20 संक्रमित शामिल हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि चीन की मुख्य भूमि पर शनिवार को कोविड-19 के स्थानीय तौर पर संक्रमण के 1,807 नए मामले आए जबकि 131 मरीज आयातित हैं। इस बीच शंघाई में स्कूल-पार्क बंद रहे, तो बीजिंग में आवासीय इलाकों में प्रवेश करने पर रोक लगा दी गई है।