CG- पुलिस विभाग में जंबो ट्रांसफर: पुलिस विभाग में सर्जरी….. IG-SP कांफ्रेंस में CM के आदेश के बाद हटाये गए 2.5 साल से एक ही थानों में जमे 47 पुलिसकर्मी.... जानें किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी.... देखें पूरी लिस्ट....




बिलासपुर 23 अक्टूबर 2021। बिलासपुर में पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। बिलासपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने आदेश जारी करते हुए 47 पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं। कल हुई आईजी एसपी कांफ्रेंस में 2.5 साल से एक ही थानों में जमे पुलिसकर्मियो को हटाने के मुख्यमंत्री के आदेश के बाद सबसे पहले बिलासपुर जिले में सीएम के आदेशों के मद्देनजर 47 पुलिस कर्मियों को हटा दिया गया हैं। ये सभी पुलिस कर्मी एक ही थाने में 2.5 साल या उससे भी ज्यादा समय से पदस्थ थे।
जिन्हें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा द्वारा अन्यत्र पदस्थ किया गया हैं। जारी ट्रांसफर आदेश में एसएसपी ने कहा है कि 47 अधिकारी / कर्मचारियों को उनके नाम के सम्मुख दर्शायेनुसार नवीन पदस्थापना में अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त स्थानान्तरित कर पदस्थ किया जाता है तथा निर्देशित किया जाता है कि स्थानांतरित अधिकारी / कर्मचारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना के लिए रवानगी देकर इस कार्यालय को सूचित करें।
देखें लिस्ट

