Solar eclipse with Black Moon: आज की रात बहुत महत्वपूर्ण.... आज दिखेगा Black Moon के साथ सूर्य ग्रहण.... जानिए टाइमिंग.... यहां देख सकेंगे दुर्लभ घटना LIVE......

Solar eclipse with Black Moon Very important tonight timing see rare incident LIVE

Solar eclipse with Black Moon: आज की रात बहुत महत्वपूर्ण.... आज दिखेगा Black Moon के साथ सूर्य ग्रहण.... जानिए टाइमिंग.... यहां देख सकेंगे दुर्लभ घटना LIVE......
Solar eclipse with Black Moon: आज की रात बहुत महत्वपूर्ण.... आज दिखेगा Black Moon के साथ सूर्य ग्रहण.... जानिए टाइमिंग.... यहां देख सकेंगे दुर्लभ घटना LIVE......

Solar eclipse with Black Moon

 

आज साल का पहला सूर्य ग्रहण (first solar eclipse of the year) है जिसे वैज्ञानिकों ने 'Black Moon' कहा है। आज एक दुर्लभ गोलीय घटना होने जा रही है। विज्ञान में रुचि रखने वालों के लिए आज की रात बहुत महत्वपूर्ण है। पूर्णिमा को "ब्लू मून" (Black Moon) कहा जाता है। ब्लैक मून, ब्लू मून का दूसरा पहलू है। ब्लैक मून की वजह से आंशिक रूप से दक्षिण पूर्व प्रशांत और दक्षिण अमेरिका में सूर्य ग्रहण होगा। नासा के मुाबिक, सूर्य की डिस्क का करीब 64% हिस्सा छिप जाएगा। सूर्य ग्रहण तब होता है, जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच में आ जाता है। 

 

इसका नतीजा यह होता है कि पृथ्वी पर छाया पड़ती है। लेकिन यह ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। आज 30 अप्रैल 2022 को, इस साल का पहला आंशिक सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) पड़ने वाला है। वैज्ञानिकों ने इस दुर्लभ खगोलीय घटना को 'Black Moon' कहा है। यह खगोलीय घटना तब होती है, जब चंद्रमा को कोई रौशनी नहीं मिलती। इस बलैक मून से ही आंशिक सूर्य ग्रहण होगा, जिसे अंटार्कटिका अटलांटिक क्षेत्र, प्रशांत महासागर, साउथ अमेरिका के कुछ हिस्सों से ही देखा जा सकता है। 

 

भारतीय समय के मुताबिक, सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल की रात 12.15 मिनट पर शुरू होगा और सुबह 4.07 मिनट तक रहेगा। जो लोग इस दुर्लभ घटना को नहीं देख सकते, वे एक लाइवस्ट्रीम के ज़रिए इसे देख सकते हैं। एक YouTube चैनल Timeanddate Live 30 अप्रैल की रात 11.15 बजे सूर्य ग्रहण का प्रसारण शुरू करेगा। आज की रात ही एक और घटना भी घटेगी। आज आप शुक्र और बृहस्पति को एक-दूसरे के बेहद करीब देख सकेंगे। इस साल दो सूर्य ग्रहण होने थे। दूसरा आंशिक सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को होगा। 

 

इस लिंक पर क्लिक कर देख सकेंगे