Sahara India Refund Apply Online 2023 : सहारा इंडिया के निवेशको के लिए जरुरी खबर! SAT ने IRDA के आदेश पर लगाई रोक, जाने आपके पैसो का क्या होगा...
Sahara India Refund Apply Online 2023: Important news for investors of Sahara India! SAT bans IRDA order, know what will happen to your money... Sahara India Refund Apply Online 2023 : सहारा इंडिया के निवेशको के लिए जरुरी खबर! SAT ने IRDA के आदेश पर लगाई रोक, जाने आपके पैसो का क्या होगा...




Sahara India Refund Apply Online 2023 :
नया भारत डेस्क : यदि आप सभी निवेशक सहारा इंडिया में अपना पैसा को निवेश किए हैं और अपने पैसा को वापसी के लिए काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो आप सभी के लिए बहुत बड़ी खबर निकल कर आ रही है. सहारा इंडिया लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को बड़ी राहत देते हुए प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) ने दो लाख पॉलिसी एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस को हस्तांतरित करने के बीमा नियामक इरडा के आदेश पर मंगलवार को रोक लगा दी। सैट का यह आदेश सहारा इंडिया लाइफ की उस अपील पर आया है जिसमें भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) के आदेश को चुनौती दी गई थी। (Sahara India Refund Apply Online 2023)
इरडा ने गत दो जून को पारित अपने आदेश में सहारा इंडिया लाइफ का पूरा कारोबार एसबीआई लाइफ को हस्तांतरित करने को कहा था। इसके अलावा बही खातों एवं बैंक खातों को भी स्थानांतरित करने का निर्देश दिया गया था। सहारा समूह की बीमा कंपनी की बिगड़ती वित्तीय सेहत को देखते हुए इरडा ने यह फैसला किया था। इसके खिलाफ सहारा इंडिया लाइफ ने सैट में अपील की थी। (Sahara India Refund Apply Online 2023)
अपीलीय न्यायाधिकरण ने मंगलवार को पारित अपने आदेश में कहा कि इरडा के इस आदेश के क्रियान्वयन पर अगले आदेश तक रोक लगाई जा रही है। यह मामला अब तीन अगस्त को आगे की सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है। सहारा इंडिया लाइफ ने अलग से जारी बयान में कहा कि प्रथम दृष्टया नैसर्गिक न्याय के सिद्धांतों का पालन नहीं किया गया था। उसने कहा कि सहारा इंडिया लाइफ अपने पॉलिसीधारकों का सर्वोत्तम हित सुरक्षित रखने के लिए हरसंभव कदम उठा रही है। (Sahara India Refund Apply Online 2023)