Russia-Ukraine War: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुचा मे हुए नरसंहार को यूक्रेनी अधिकारियो को ठहराया जिम्मेदार.
Russia-Ukraine War: Russian President Vladimir Putin..




NBL, 06/04/2022, Lokeshwer Prasad Verma,. Russia-Ukraine War: Russian President Vladimir Putin blamed Ukrainian officials for the massacre in Bucha.
Russia-Ukraine War: यूक्रेन के 'बुचा' शहर से सामने आई खौफनाक तस्वीरों ने पूरी दुनिया में खलबली मचा दी है, और रुस के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है। दुनिया के तमाम देश रूस पर नरसंहार और युद्ध अपराधों को अंजाम देने का आरोप लगा रहे हैं। इस मामले पर अब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की प्रतिक्रिया सामने आई है। पुतिन ने बुचा में 'क्रूर और सनकी उकसावे' के पीछे यूक्रेन के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है। क्रेमलिन ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हंगरी के प्रधान मंत्री विक्टर ओरबान से बुधवार को बातचीत में यूक्रेन के अधिकारियों पर बुचा शहर में "क्रूर और सनकी उकसावे" के पीछे होने का आरोप लगाया।
बता दें यूक्रेन के अधिकारियों ने दावा किया है कि रूसी सैनिकों के शहर से हटने के बाद सैकड़ों नागरिक मृत पाए गए। इनमें कईयों के हाथ पीछे बंधे थे और उनके शरीर पर क्रूरता के निशान थे। उधर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से कहा कि रूसी बलों द्वारा की गई ज्यादतियां इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों के कृत्यों से अलग नहीं हैं। उन्होंने रूसी बलों को ‘‘युद्ध अपराध करने’’ के मामले में न्याय के दायरे में लाने की खातिर तत्काल कार्रवाई किए जाने की मांग की। आपको बता दें कि गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में रुस को मानव अधिकार परिषद (Human Rights Council) से हटाने पर वोटिंग होगी।भारत ने भी मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में यूक्रेन के बुचा शहर में नागरिकों के मारे जाने संबंधी खबरों को ''बेहद परेशान'' करने वाला करार देते हुए इस कृत्य की कड़ी निंदा की। संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत टी एस तिरुमूर्ति ने यूक्रेन पर यूएन सुरक्षा परिषद की बैठक में कहा कि बुचा में नागरिकों के मारे जाने संबंधी हालिया खबरें काफी परेशान करने वाली हैं। उन्होंने कहा कि भारत बुचा हत्याओं की निंदा करता है और एक स्वतंत्र जांच के आह्वान का समर्थन करता है।