Raipur South Assembly by-Election update: रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव,13वें दौर की गणना के बाद भाजपा जीत के करीब…

रायपुर दक्षिण उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती चल रही है। दसवें राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। सुनील सोनी 20,629 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं।

Raipur South Assembly by-Election update: रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव,13वें दौर की गणना के बाद भाजपा जीत के करीब…
Raipur South Assembly by-Election update: रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव,13वें दौर की गणना के बाद भाजपा जीत के करीब…

डेस्क :भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। रायपुर दक्षिण उपचुनाव में 13वें राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। सुनील सोनी 28,220 वोटों से लीड बनाए हुए हैं। भाजपा को 57,817 वोट और कांग्रेस को 29,597 वोट मिले हैं। इससे पहले 12वें राउंड में भाजपा को 53,382 और कांग्रेस को 26,852 वोट मिले थे। महापौर एजाज ढेबर और प्रमोद दुबे के वार्ड में भी भाजपा आगे चल रही है। बीजेपी में जहां जश्न का माहौल है वहीं कांग्रेस भवन में सन्नाटा है।

तस्वीर पहले राउंड से ही साफ हो गई है। सुनील सोनी निर्णायक बढ़त की तरफ बढ़ रहे हैं। बिल्कुल टक्कर की स्थिति नहीं दिख रही। हर राउंड में भाजपा आगे है। वहीं आकाश शर्मा एक भी राउंड में आगे नहीं रहे।