Property Rights : बेदखली के बावजूद संतान को मिलेगा प्रोपर्टी में हिस्सा, जान लीजिये क्या है कानून और नियम...
Property Rights: Despite eviction, children will get share in the property, know what are the laws and rules... Property Rights : बेदखली के बावजूद संतान को मिलेगा प्रोपर्टी में हिस्सा, जान लीजिये क्या है कानून और नियम...




Property Rights :
नया भारत डेस्क : कई बार अनचाही परिस्तिथियों के कारण मां-बाप अपने बच्चों को जायदाद से बेदखल कर देते हैं। इसके बाद उन बच्चों को अपने माता-पिता की संपत्ति पर कोई अधिकार नहीं रह जाता है। हालांकि, एक संपत्ति ऐसी भी होती है जिससे बच्चों को मां-बाप द्वारा बेदखल नहीं किया जा सकता है। इसे पैतृक संपत्ति कहते हैं। (Property Rights)
संतान कर सकती है कोर्ट में केस
अगर आपने अपनी संतान कहीं से बेदखल किया भी है तो तब भी वह पैतृक संपत्ति में दावे के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते हैं। लगभग शत प्रतिशत संभावना है कि कोर्ट का फैसला (court decision)संतान के पक्ष में ही आएगा। हालांकि, कई बार कोर्ट ऐसे में मामलों में मां-बाप का समर्थन कर देते हैं लेकिन यह उस निर्धारित केस की डिटेल्स और जज के विवेक पर निर्भर करता है। यह अपवाद ही होता है। इसके अलावा कोर्ट भी माता-पिता की इस मामले में कोई मदद नहीं कर पाता है। (Property Rights)
क्या होती है पैतृक संपत्ति?
किसी भी शख्स को उसके दादा, परदादा से मिली संपत्ति पैतृक कहलाती है। पैतृक संपत्ति कम-से-कम 4 पुश्तें पुरानी होनी चाहिए। इस बीच परिवार में कोई बंटवारा नहीं होना चाहिए। अगर बंटवारा होता है तो वह प्रॉपर्टी पैतृक नहीं रह जाएगा। पैतृक संपत्ति पर पुत्र और पुत्री दोनों का हक होता है। पैतृक संपत्ति को विरासत में मिली संपत्ती भी कहा जा सकता है। (Property Rights)