'राहुल गांधी की शादी में मेकअप कराने आना मैडम'.... रोडशो के दौरान अचानक ब्यूटी पॉर्लर पहुंची प्रियंका गांधी से बोली संचालिका.... प्रियंका ने किया सियासत का मेकअप.......

Priyanka Gandhi Rahul Gandhi wedding

'राहुल गांधी की शादी में मेकअप कराने आना मैडम'.... रोडशो के दौरान अचानक ब्यूटी पॉर्लर पहुंची प्रियंका गांधी से बोली संचालिका.... प्रियंका ने किया सियासत का मेकअप.......

...

अलीगढ़। रोड शो के दौरान कांग्रेस की महासचिव प्रियंका वाड्रा ने एक ब्यूटी पार्लर में सियासत का ऐसा मेकअप किया कि संचालिका ही नहीं, देखने और सुनने वाले भी उनकी सादगी, साफगोई से हुई मुलाकात और बातचीत पर मुग्ध हो गए। ब्यूटी पार्लर संचालिका ने उन्हें मेकअप कराने का ऑफर किया तो समय की कमी बताकर सादर अस्वीकार कर दिया। राहुल की शादी होने पर दुल्हन के मेकअप के आफर पर बोलीं- वो शादी करता कहां है। 
शहर के रेलवे रोड पर फफाला मार्केट वाली गली के पास दुकान-दुकान होते हुए वे साहिबा ब्यूटी पार्लर पहुंचीं। पार्लर संचालिका दीपाली अरोरा से वे काफी देर तक बातचीत करती रहीं। दीपाली ने बताया कि प्रियंका ने हम सबका हाल जाना। पार्लर में कितनी महिलाएं काम करती हैं। कब से संचालन कर रही हैं? उन्हें बताया कि रेलवे रोड का यह सबसे पुराना पार्लर है। जिसे वह 22 साल की उम्र से 1982 से संचालित कर रही हैं। 
प्रियंका जी से आइब्रो कराने के लिए कहा तो उन्होंने कहा- मैंने कभी आइब्रो नहीं कराया है। किसी पार्लर में भी वह पहली बार आई हैं। मैंने उनके बाल कलर करने के लिए बोला। प्रियंका बोलीं कि आजकल बहुत व्यस्त हूं। तब उनसे मैंने कहा-जब राहुल की शादी करें तो दुल्हन का मेकअप हमसे करा लेना। जवाब में बोलीं, राहुल शादी करता कहां है? शादी करेगा तो ध्यान रखूंगी। दीपाली ने कहा कि प्रियंका से मिलकर वो बहुत गदगद हैं।

तांगा स्टैंड पर भाजपाइयों ने लगाए नारे

प्रियंका गांधी का काफिला रेलवे रोड के तांगा स्टैंड के पास पहुंचा तो यहां पर भाजपाइयों ने मोदी-योगी जिंदाबाद के नारे लगाए। प्रियंका के सामने ही हर घर मोदी का नारा भाजपा के झंडा के साथ लगाते रहे। इस दौरान प्रियंका गांधी ने भाजपाइयों को कांग्रेस का घोषणा पत्र थमाया। नारेबाजी करने वालों को पुलिस ने वहां से हटाकर दूर किया।
ब्यूटी पार्लर पर पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने करीब 10 मिनट तक संचालिका व स्टाफ से बातचीत की। संचालिका ने प्रियंका गांधी को मेकअप कराने के लिए कहा। प्रियंका ने कहा कि कभी ब्यूटी पार्लर नहीं गई। इस पर पार्लर में काम करने वाला स्टाफ चौंक गया। ब्यूटी पार्लर संचालिका दीपाली अरोड़ा ने कहा कि राहुल गांधी क शादी हो तो मेकअप कराने अलीगढ़ आइएगा। 
इस पर प्रियंका गांधी ने हंसकर जवाब दिया जरूर आएंगे। पार्लर के स्टाफ व कब से संचालन कर रहीं और कारोबार कैसे चल रहा है इसकी जानकारी प्रियंका गांधी ने ली। कारोना काल में कारोबार कैसे थे सरकार से कोई मदद मिली कि नहीं इसके बारे में भी दुकानदारों से पूछा। रोड शो के दौरान अचानक  प्रियंका गांधी वाहन से उतर किसी भी दुकान में बातचीत के लिए उतर जाती थीं। भीड़ के बीच सुरक्षा कर्मियों को भारी मशक्कत का सामना करना पड़ा।