कंदरई में शुरू हुई राष्ट्रीय अखिल भारतीय (कुश्ती) दंगल कुश्ती प्रतियोगिता की तैयारी।

कंदरई में शुरू हुई राष्ट्रीय अखिल भारतीय (कुश्ती) दंगल कुश्ती प्रतियोगिता की तैयारी।

नयाभरत//सितेश सिरदार:–राष्ट्रीय कुश्ती महासंघ की ओर से सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत कंदरई में अखिल भारतीय (कुश्ती)दंगल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। दो दिवसीय प्रतियोगिता में आस पास के लोग सहित कई बड़े बड़े हस्तियों आने की खबर को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों को अंतिम रूप देने का काम शुरू किया गया है। नवयुवक मंडल कंदरई की पहल पर आयोजित होने वाले दंगल में कई नामचीन पहलवान हिस्सा लेंगे। यह प्रतियोगिता आगामी 9 अक्टूबर दिन शनिवार से 10 अक्टूबर दिन रविवार तक दो दिवसीय दंगल(कुश्ती) प्रतियोगिता सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत कंदरई (जोगीमाडा मैदान) में आयोजित होगी। नवयुवक मंडल कंदराई की इस प्रतियोगिता को राष्ट्रीय कुश्ती महासंघ ने स्वीकृति प्रदान की तथा इस प्रतियोगिता के लिए कंदरई स्थित मैदान का चयन आयोजक की ओर से किया गया है।

अखिल भारतीय (कुश्ती) दंगल प्रतियोगिता का सूरजपुर जिले के कंदरई में आयोजन होने से प्रदेश के साथ देश की भी नजर कार्यक्रम पर बनी हुई है। प्रतियोगिता में विभिन्न स्थानों के कई नामचीन पहलवानों के हिस्सा लेने की संभावना है। इस प्रतियोगिता में देश राज्य सहित आसपास के लोग कार्यक्रम में रहेंगे। कार्यक्रम में कोई व्यवधान न हो इसके लिए राष्ट्रीय कुश्ती महासंघ की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार कंदरई मैदान में तैयारियों को अंतिम रूप देने में आयोजक नवयुवक मंडल कंदरई लगा हुआ है। गुरुवार,शुक्रवार को आयोजक की ओर से कार्यक्रम स्थल जोगिमाडा पर साफ सफाई किया जा रहा है।