PM Awas Yojana: इस तारीख को प्रधानमंत्री मोदी जारी करेंगे पहली किश्त, CM साय की दो टूक, सभी कलेक्टर प्रधानमंत्री आवास योजना पर दें विशेष ध्यान....
Pradhan Mantri Awas Yojana, PM Awas Yojana, Prime Minister Modi will release the first installment on this date, CM Say bluntly, all collectors should pay special attention to Pradhan Mantri Awas Yojana




Pradhan Mantri Awas Yojana
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पंचायत विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा की प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत हमें भारत सरकार से अधिक मात्रा में आवास प्राप्त हुये हैं। जिले विशेष ध्यान देकर पूर्णता सुनिश्चित कराएं। प्रधानमंत्री आवास योजना हमारी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है।15 सितम्बर को प्रधानमंत्री पहली किश्त जारी करेंगे। सभी कलेक्टर प्रधानमंत्री आवास योजना पर विशेष ध्यान दें।
मनरेगा में मानव दिवस की सृजन कम होने पर बस्तर कलेक्टर पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जतायी। कलेक्टरों को ध्यान देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए की अमृत सरोवर योजना को जन अभियान का स्वरूप दें।
मुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के तहत किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली। टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में रायपुर और बिलासपुर का अच्छा प्रदर्शन रहा। मुख्यमंत्री ने दोनों जिलों की सराहना की। अन्य जिले भी टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में तेजी लाएं।