देश में ओमिक्रॉन विस्फोट BIG NEWS :ओमिक्रोन का बढ़ा खतरा....अब छत्तीसगढ़ से लगे पड़ोसी राज्य में 7 लोगों में नए वैरिएंट की पुष्टि....देश में कुल 12 हुए मामले…..मचा हड़कंप.......




डेस्क :छत्तीसगढ़ से लगे राज्य महाराष्ट्र में रविवार को ओमिक्रॉन के 7 नए मामले मिले हैं। पिंपली-चिंचवाड़ में कोरोना पॉजिटिव पाए गए 7 लोगों के सैंपल्स की जीनोम सीक्वेंसिंग में कोरोना के नए वैरिएंट की पुष्टि हो गई है। इन सभी को क्वारैंटाइन कर दिया गया है। इससे पहले रविवार सुबह को दिल्ली में ओमिक्रॉन के पहले केस का पता चला था। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि संक्रमित तंजानिया से आया था। एयरपोर्ट पर जांच के बाद उसके ओमिक्रॉन संक्रमित होने की जानकारी मिली। उसे दिल्ली के LNJP अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
अब देश में नए वैरिएंट के कुल 12 मामले हो गए हैं। दिल्ली और पिंपली चिंचवाड़ से पहले बेंगलुरु, मुंबई और जामनगर के बाद अब LNJP अस्पताल के एमडी सुरेश कुमार ने बताया कि अस्पताल में भर्ती ओमिक्रॉन मरीज के गले में सूजन, थकान और शरीर में दर्द के लक्षण दिख रहे हैं। संक्रमित ने वैक्सीन के दोनों डोज ले लिए थे, इसलिए उस पर हल्के लक्षण ही नजर आ रहे हैं। इससे पहले शनिवार को गुजरात के जामनगर में ओमिक्रॉन संक्रमित मिला था। वहीं, मुंबई और बेंगलुरु में भी ओमिक्रॉन के केस मिलाकर देश में इस वैरिएंट के कुल 5 संक्रमित मिल चुके हैं।
देश में ओमिक्रॉन के पिछले 4 मामले कर्नाटक: सबसे पहले कर्नाटक में गुरुवार को दो मरीज मिले। इनमें एक विदेशी है, जो नवंबर में भारत आया था गुजरात: तीसरा केस गुजरात के जामनगर शहर में मिला है। ओमिक्रॉन से संक्रमित मिला शख्स 28 नवंबर को जिम्बाब्वे से जामनगर आया था।
महाराष्ट्र: भारत में ओमिक्रॉन का चौथा केस शनिवार को महाराष्ट्र में मिला। मुंबई के पास कल्याण डोंबिवली का रहने वाला यह शख्स साउथ अफ्रीका से लौटा था।
देश में आने वाले यात्रियों के लिए नई गाइडलाइन्स
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर बढ़ती चिंता के बीच इंटरनेशनल पैसेंजर्स के लिए नई गाइडलाइन आज से लागू कर दी गई है। केंद्र ने 28 से 30 नवंबर के बीच ये गाइडलाइंस जारी की थीं। इसमें बताया गया है कि एट रिस्क देशों से आने वाले पैसेंजर्स को RT-PCR टेस्ट कराना जरूरी होगा। पैसेंजर्स को रिजल्ट आने तक एयरपोर्ट पर ही इंतजार करना होगा। सभी एयरपोर्ट्स पर अतिरिक्त RT-PCR फैसिलिटी की व्यवस्था की जाएगी।