CG- अधिकारी गिरफ्तार BIG NEWS: गांधी पर टिप्पणी मामले में नपे थे अफसर….सहायक खाद्य अधिकारी हुए गिरफ्तार..... सहायक खाद्य अधिकारी ने फेसबुक पर लिखा था - गांधी कोई राष्ट्र नहीं है…..जाने पूरा मामला….




........
रायपुर 30 दिसंबर 2021। सहायक खाद्य अधिकारी संजय दुबे सस्पेंड के बाद अब गिरफ्तार हो गये हैं। महात्मा गांधी पर सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में संजय दुबे को पिछले दिनों ही सस्पेंड किया गया था। हालांकि सस्पेंड करने के बाद ही ये कयास लग रहे थे कि संजय दुबे के खिलाफ मामला दर्ज किया जा सकता है।आज संजय दुबे के खिलाफ गंज थाने में मामला दर्ज किया गया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने संजय दुबे को गिरफ्तार कर लिया और मुलाहिजा के लिए भेज दिया है। इससे पहले 27 दिसंबर को संजय दुबे ने फेसबुक पर महात्मा गांधी पर टिप्पणी की थी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विरूद्ध अशोभनीय टिप्पणी करने व समाज में वैमनस्यता फैलाने सम्बन्धी टिप्पणी करने के मामले में प्रार्थी हीरा नागर्ची की शिकायत पर थाना गंज में आरोपी संजय दुबे के विरूद्ध अपराध क्रमांक 281/2021 धारा -153क, 505 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया था।
जाने पूरा मामला
देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर आपत्ति जनक कमेंट करने के मामले में रायपुर के फूड ऑफिसर को निलंबित कर दिया गया था मामला ने तूल पकड़ा, विभाग के अफसरों को पता चला और अब कार्रवाई का आदेश जारी कर दिया गया है। ये आदेश सहायक खाद्य अधिकारी संजय दुबे के खिलाफ जारी हुआ था संजय रायपुर में पदस्थ हैं। आदेश में लिखा गया है कि गांधी के खिलाफ कमेंट छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण के खिलाफ है इसलिए दुबे को निलंबित किया जाता है। ये आदेश खाद्य विभाग के अपर संचालक राजीव कुमार जायसवाल के दफ्तर से जारी किया गया था।
संजय दुबे की आईडी से पीयूष कुमार नाम के फेसबुक यूजर को एक कमेंट भेजा गया जिसमें लिखा है - गांधी कोई राष्ट्र नहीं हैं, न ही इस देश का बहुमत उन्हें देश का राष्ट्र पिता मानता है लाखों देशवासियों की हत्या का जिम्मेदार व्यक्ति है। इस कमेंट के बाद मामले ने तूल पकड़ा खबर है कि बात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तक जा पहुंची । उन्होंने सख्त लहजे में इस मामले में कार्रवाई के निर्देश दे दिए और अब अफसर को सस्पेंड कर दिया गया है।
जब बवाल हुआ तो सोशल मीडिया पर रहने वाले अफसर संजय दुबे ने एक पोस्ट फेसबुक पर इसी बवाल से जुड़ी लिखी। इसमें अफसर की तरफ से सफाई शामिल थी, संजय दुबे ने अपनी आईडी से लिखा- किसी व्यक्ति के द्वारा मेरे मोबाइल को हैक कर मेरे नाम से पीयूष कुमार जी को महात्मा राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी के प्रति अपमानजनक बात लिखा गया है। मेरे मन मे गांधी जी के प्रति असीम श्रद्धा है वे देश के राष्ट्र निमार्ण में अग्रज व्यक्ति है। वे मेरे सम्मानीय है।