भाजयूमो मंडल ओड़गी के द्वारा अस्पताल में किया गया कंबल व मास्क का वितरण ...मनाया गया युवा दिवस...
संदीप दुबे✍️✍️




नयाभारत
गरीबों की सेवा ही साधी सेवा है
संदीप दुबे✍️✍️✍️
ओड़गी - भारतीय जनता युवा मोर्चा ओड़गी मंडल ने जरूरतमंदों को कंबल का वितरण किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष रविन्द्र भारती निर्देशानुसार व ओड़गी मंडल अध्यक्ष नीरज गुर्जर के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओड़गी में युवा महोत्सव के रूप में मरीजों को गर्म कंबल व मास्क वितरण कर मनाया गया। मंडल अध्यक्ष नीरज गुर्जर ने कहा कि गरीबों की सेवा ही सधाी सेवा है। कड़ाके की ठंड को देखते हुए अस्पताल में मरीजों को कंबल का वितरण किया जा रहा। बीते दो साल बड़े ही त्रासदी भरे रहे हैं। कोरोना ने काफी कहर बरपाया है। अब तीसरी लहर आ चुकी है। ऐसे में सभी को ज्यादा जागरूक और सावधान रहने की जरुरत है।इस मौके पर प्रदेश किसान मोर्चा कार्यकारणी सदस्य बलराम सोनी, किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष अवधेश सिंह, भाजयुमो महामंत्री अरुण कुमार सिंह, महामंत्री चन्दन विश्वकर्मा, भाजयुमो उपाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, भाजयुमो उपाध्यक्ष ओमीश जायसवाल, अशोक यादव , दिनेश यादव, वीर नारायण सिंह व भारी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
*मंडल अध्यक्ष के द्वारा पत्रकारों को श्रीफल व साल देकर किया सम्मानित*
भाजयुमो मंडल ओड़गी अध्यक्ष नीरज गुर्जर ने स्थानीय पत्रकारों को श्रीफल व साल देकर सम्मानित किया । जिसमें सम्मान भारत के सशांक प्रताप सिंह, दबंग दुनिया मोहन राजवाड़े व पाबलिक एप्प न्यूज के प्रियांशु यादव को सम्मानित किया गया।