CG- नवविवाहिता की जलकर संदिग्ध मौत, 3 महीने पहले हुई थी शादी, पति गिरफ्तार
Newly married woman death in suspicious condition husband arrested




नयाभारत डेस्क। नवविवाहिता की आग से जलकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने पर आरोपी पति को गिरफ्तार किया गया है। परिजनों द्वारा आरोपी पति मुकेश केंवट उम्र 27 साल निवासी डगनिया पर मृतिका को दहेज की मांग कर प्रताडित करने का आरोप लगाया है। बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र का मामला है।
मृतिका शुकवारा बाई केंवट अपनी ससुराल में गैस चुल्हा में खाना बनाते समय आग लगने से चेहरा, छाती, पेट, पीठ, दोनो हाथ जल गयी थी, जिसे ईलाज हेतु डी.के.एस. अस्पताल रायपुर में भर्ती किया गया था। ईलाज के दौरान मृत्यु हो गयी है।
मर्ग जांच के दौरान मृतिका के मायके पक्ष का कथन लिया गया। जिन्होंने अपने कथन में बताया कि मृतिका शुकवारा बाई केंवट शादी घटना दिनांक के 03 माह पूर्व हुई थी। शादी के बाद शुकवारा बाई केंवट से उसका पति मुकेश केंवट दहेज की मांग करता था, जिस पर मृतिका द्वारा आपत्ति करने पर मुकेश केंवट अपनी नव विवाहिता पत्नी शुकवारा बाई केंवट के साथ लगातार विवाद कर मारपीट कर प्रताड़ित करता रहा।
इसी बीच मृतिका शुकवारा बाई केंवट सुबह करीबन 08.00 बजे अपने ससुराल घर ग्राम डगनिया में जल गई जो दौरान ईलाज डी.के.एस. अस्पताल रायपुर में मौत हो गई। मर्ग सदर में की गई जांच में मृतिका शुकवारा बाई केंवट जो कि नव विवाहिता थी, जिसकी अस्वभाविक मौत संदिग्ध परिस्थिति में हुई।
आरोपी मुकेश केंवट पिता स्व. गणेश राम केंवट उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम डगनिया के विरूद्ध प्रथम दृष्टया अपराध धारा 80 बीएनएसएस का अपराध घटित करना पाये जाने से थाना सीपत में अप क्रमांक 463/2024 धारा 80 बीएनएस पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।