New Kendriya Vidyalayas In CG : छत्तीसगढ़ में खुलेंगे 3 नए केंद्रीय विद्यालय, इन जिलों के लिए भारत सरकार को भेजा गया प्रस्ताव...
छत्तीसगढ़ में जल्द ही नए केंद्रीय विद्यालय खुलेंगे। केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से मुंगेली, सूरजपुर और सक्ति जिले के लिए भारत सरकार को प्रस्ताव भेज दिया गया है।




रायपुर। छत्तीसगढ़ में जल्द ही नए केंद्रीय विद्यालय खुलेंगे। केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से मुंगेली, सूरजपुर और सक्ति जिले के लिए भारत सरकार को प्रस्ताव भेज दिया गया है। केंद्रीय विद्यालय संगठन के डिप्टी कमिश्नर ने रायपुर में आयोजित दो दिवसीय प्राचार्य सम्मेलन इसकी जानकारी दी।
दरअसल, रायपुर में केन्द्रीय विद्यालय संगठन की ओर से 11 और 12 सितंबर को दो दिवसीय प्राचार्य सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इसमें बच्चों के शैक्षणिक स्तर के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास को लेकर चर्चा की गई। इस प्राचार्य सम्मेलन में प्रदेश के 37 केंद्रीय विद्यालय के सभी प्राचार्य शामिल हुए थे। पूरे छत्तीसगढ़ में 37 केंद्रीय विद्यालय संचालित हैं। केंद्रीय विद्यालय संगठन के डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि ” जल्द ही मुंगेली सूरजपुर और सक्ति जिले में केंद्रीय विद्यालय अस्तित्व में आ जाएंगे।