30 की उम्र में 15 शादी,कईयों का कर दिया सब कुछ बर्बाद,इस लुटेरी दुल्हन की कहानी जान आप भी हों जायेंगे हैरान पढ़े पूरी ख़बर

30 की उम्र में 15 शादी,कईयों का कर दिया सब कुछ बर्बाद,इस लुटेरी दुल्हन की कहानी जान आप भी हों जायेंगे हैरान पढ़े पूरी ख़बर
30 की उम्र में 15 शादी,कईयों का कर दिया सब कुछ बर्बाद,इस लुटेरी दुल्हन की कहानी जान आप भी हों जायेंगे हैरान पढ़े पूरी ख़बर

अगर आप ऑनलाइन ऐप के जरिए शादी के लिए लाइफ पार्टनर खोजते हैं, तो आपको बहुत ही सतर्क रहने की जरूरत है। तमिलनाडु के तिरुपुर जिले में एक लुटेरी दुल्हन की ऐसी कहानी सामने आई है, जिसने जिले में सनसनी मचा दी है।

संध्या नाम की ये लूटेरी दुल्हन ने अब तक 30 से 40 मर्दों कोधोखा दिया और 15 से ज्यादा पुरुषों से शादी कर, उनकाजीवन तबाह कर चुकी है। संध्या नाम की ये लुटेरी दुल्हनऑनलाइन ऐप के जरिए अपने लिए दूल्हा खोजती है और फिरसे उससे शादी करके गहने और पैसे लेकर भाग जाती है।लेकिन अब इस लुटेरी दुल्हन का पर्दाफाश हो गया है, इसकेबाद जो कहानी सामने आई है, वो हैरान करने वाली है।


कैसे ये लुटेरी दुल्हन ऑनलाइन खोजती थी अपने लिए दूल्हा

इस लुटेरी दुल्हन का सच तब सामने आया, जब शादी का झांसादेकर गहने और पैसे लेकर फरार होने की शिकायत दर्ज की गई है। संध्या नाम की इस महिला ने अब तक एसआई से लेकर सर्वेयर तक से शादी कर गहने और पैसे ठग चुकी है।

महिला ने कथित तौर पर एक निजी मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन शादी की तलाश कर रहे 30- 40 से अधिक पुरुषों को धोखा दिया है।

राजा (बदला हुआ नाम) तिरुपुर जिले के तारापुरम का रहनेवाला है। 6 महीने पहले राजा के परिवार ने मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए एक लड़की पसंद की। बात आगे बढ़ने पर राजा के माता-पिता और रिश्तेदार शादी के लिए लड़की देखने पहुंचे थे।

इस मामले में इरोड जिले के कोड़मुडी की संध्या (30) को एक ऑनलाइन ऐप के माध्यम से राजा से मिलवाया गया है। संध्या ने व्हाट्सएप के जरिए राजा से बात की है। तब संध्या ने राजा को बताया कि वह अपनी शादी के लिए दूल्हे की तलाश कर रही है। राजा को संध्या पसंद आई और दोनों के बीत बात शुरू हुई। इस बीच संध्या ने राजा को बताया कि एक और तमिल चेलवी नाम का एक लड़का उनकी शादी करवाने में मदद करेगा 

संध्या राजा से लगातार उससे जल्दी शादी करने के लिए कह रही थी। यह दावा करते हुए कि उसकी मा अस्वस्थ है और वे घर पर तत्काल शादी की व्यवस्था नहीं करवा सकती है। इसके बाद तमिल चेलवी के नेतृत्व में राजा और संध्या ने 21 जून शादी की 

ऑनलाइन शादी के लिए लड़का खोजती है। फिर शादी करने के कुछ महीनों तक उनके साथ पत्नी की तरह रहती है। फिर कुछ दिनों के बाद जानबूझकर झगड़ा करती है और गहने और पैसे लेकर भाग जाती है।

पत्नी के भाग जाने का मामला सामने आने पर कई लोगों ने इसे शर्म की बात मानते हुए शिकायत दर्ज नहीं कराते हैं। जिससे वो अबतक पकड़ी नहीं गई थी।

जांच में ये भी खुलासा हुआ है कि तमिल चेलवी संध्या का साथी था, जिसने कई लोगों से लाखों रुपये वसूले थे। पुलिस दोनों को पकड़ने के लिए तलाश कर रही है।