CG बड़ी खबर: नायब तहसीलदार मुख्यालय अटैच.... सचिव को तत्काल हटाया गया.... इनको पदस्थ करने के निर्देश.... ये है गंभीर मामला.... पढ़े पूरी खबर....

CG बड़ी खबर: नायब तहसीलदार मुख्यालय अटैच.... सचिव को तत्काल हटाया गया.... इनको पदस्थ करने के निर्देश.... ये है गंभीर मामला.... पढ़े पूरी खबर....

राजनांदगांव 30 जून 2021। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने छुईखदान विकासखंड में विकासखंड अधिकारियों की बैठक ली। गौरतलब है कि कलेक्टर सिन्हा छुईखदान विकासखंड के नक्सल प्रभावित ग्राम साल्हेवारा में रात्रि विश्राम करेंगे और वे यहां प्रवास के दौरान विकास कार्यों का जायजा ले रहे हैं।

 

कलेक्टर ने विकास कार्यों के संबंध में जनप्रतिनिधि से चर्चा की। कलेक्टर ने गंडई के नायब तहसीलदार की शिकायत पर उनको जिला मुख्यालय में अटैच किया। ग्राम भाजीडोंगरी के सचिव मोहित नेताम की शिकायत पर उनको तत्काल हटाया गया।

 

ग्राम पंचायत खादी में वहां के सचिव की कोविड-19 से मृत्यु होने पर पद रिक्त होने की स्थिति में ग्राम पंचायत बकरकट्टा के सचिव सुरेश झारिया को पदस्थ करने के निर्देश दिए।

 

कलेक्टर ने ग्राम साल्हेवारा एवं ग्राम नचनिया में रात्रि जनचौपाल लगाकर शासकीय योजनाओं, टीकाकरण एवं पोषण आहर की जानकारी दी। इस अवसर पर तहसीलदार प्रफुल्ल गुप्ता, सीईओ जनपद प्रकाश तारम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।