Photos- Mouni Roy ने बरपाया कहर: व्हाइट बैकलेस गाउन में Mouni Roy का सिजलिंग लुक.... मिरर में देख दिए किलर पोज.... एक्ट्रेस के लुक पर फिदा हुए फैंस.... देखें Pics.....
Mouni Roy Photos Mouni Roy sizzling look white backless gown killer pose mirror fans




Mouni Roy Photos:
टीवी से बॉलीवुड का सफर तय करने वाली मौनी रॉय (mouni roy) खूब सुर्खियों में रहती हैं। उनकी फिटनेस की दुनिया दीवानी है और वो भी सोशल मीडिया पर फैंस को ट्रीट देने से पीछे नहीं हटती हैं। वो इंस्टाग्राम पर खूब ऐक्टिव रहती हैं और अपनी एक से बढ़कर एक फोटो शेयर करती हैं। मौनी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की फैशन डीवा कही जाती हैं। अब एक्ट्रेस की बैकलेस ड्रेस में सिजलिंग फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। बॉलीवुड की मोस्ट गॉर्जियस एक्ट्रेस मौनी रॉय की खूबसूरती और अंदाज का हर कोई फैन है। व्हाइट कलर की लॉन्ग बैकलेस ड्रेस में मौनी रॉय के हुस्न की जितनी तारीफ करें वो कम है।
मौनी का दिलकश अंदाज फैंस को घायल कर रहा है। सिजलिंग ड्रेस संग एक्ट्रेस ने न्यूड लिपस्टिक लगाई है। आंखों में काजल और आईलाइनर के साथ एक्ट्रेस ने अपने लुक को कंप्लीट किया है। मौनी ने अपने बालों में जेल लगाकर वेट लुक दिया है, जो उनपर काफी जंच रहा है। कुछ तस्वीरों में मौनी मिरर में देखकर जबरदस्त पोज देती हुई नजर आ रही हैं। वहीं, एक फोटो में वो अपनी बैक फ्लॉन्ट करती हुई देखी जा सकती हैं। एक्ट्रेस ने अपने सुपर गॉर्जियस फोटोज के साथ डिलीशियस खानों के फोटोज भी शेयर किए हैं, जिसे देखकर किसी के भी मुंह में पानी आ जाए।
मौनी की पोस्ट देखकर तो साफ जाहिर है कि एक्ट्रेस ने अपनी इस आउटिंग पर कितना अच्छा टाइम स्पेंड किया है। व्हाइट बैकलेस ड्रेस में मौनी का सुपर सिजलिंग लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। कमेंट सेक्शन में फैंस से लेकर सेलेब्स तक, हर कोई एक्ट्रेस के हुस्न की तारीफों के पुल बांध रहा है। एक्ट्रेस आए दिन अपने एक से बढ़कर एक सुपर स्टनिंग लुक्स फैंस संग शेयर करके उन्हें खुश कर देती हैं।