विधायक जैन ने केक खिलाकर मनाया विनोद का जन्मदिन

विधायक जैन ने केक खिलाकर मनाया विनोद का जन्मदिन
विधायक जैन ने केक खिलाकर मनाया विनोद का जन्मदिन

विधायक जैन ने केक खिलाकर मनाया विनोद का जन्मदिन

जगदलपुर। गुरुवार शाम विधायक कार्यालय में संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने वरिष्ठ कांग्रेसी विनोद कुकड़े को केक खिलाकर उनका जन्म दिन मनाया।

इससे पूर्व कार्यालय में कुकड़े को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया गया तथा उनसे केक कटवाया गया। जैन के सहयोगियों ने बारी-बारी से विनोद कुकड़े का मुंह मीठा करवाया तथा उन्हें जन्म दिन की बधाई दी।

इस दौरान एमआइसी सदस्य राजेश राय, एल्डरमेन अमर सिंह, सुरेन्द्र झा, पार्षद सूर्या पाणि, गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, संतोष सिंह, मनोरंजन शर्मा, संदीप आदि मौजूद थे।