CG- DSP की गाड़ी मजदूरों पर चढ़ी BIG NEWS: DSP की तेज रफ्तार गाड़ी से कई मज़दूर घायल…. डिवाइडर पर बैठे थे मज़दूर.... डिवाइडर पर बैठे मजदूर हुए जख्मी.... अस्पताल में भर्ती......

CG- DSP की गाड़ी मजदूरों पर चढ़ी BIG NEWS: DSP की तेज रफ्तार गाड़ी से कई मज़दूर घायल…. डिवाइडर पर बैठे थे मज़दूर.... डिवाइडर पर बैठे मजदूर हुए जख्मी.... अस्पताल में भर्ती......

कबीरधाम 23 अक्टूबर 2021। DSP की तेज रफ्तार वाहन बीच शहर में डिवाइडर पर जा चढ़ी। गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर में चढ़ गया और डिवाइडर के पास में बैठे लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें अस्पताल उपचार के लिए लाया गया। घटना कलेक्टरेट रोड पर भोजलीतालाब के करीब आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के ठीक सामने घटी है। बेमेतरा में पदस्थ DSP की सरकारी डिवाइडर पर चढ़ गई, जिससे 4 मजदूर घायल हो गए। सभी घायल को कवर्धा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद डीएसपी का ड्राइवर मौके से भाग निकला।

घटना जिस जगह पर हुई वहां बड़ी संख्या में मजदूर रोजगार की तलाश में आते है, हादसे में वक़्त भी करीब 50 मज़दूर मौके पर मौजूद थे। घटना जिस वक्त घटी, उस वक़्त गाड़ी में DSP नहीं बैठे थे, लेकिन कुछ पुलिसकर्मी गाड़ी में थे। दरअसल कवर्धा में ला एंड ऑर्डर संभालने के लिए कई जिलों के पुलिस अफसरों की ड्यूटी लगी है। उसी कड़ी में बेमेतरा में पदस्थ एक DSP को भी कवर्धा में तैनात किया गया था, जिस गाड़ी से हादसा हुआ, वो उन्ही की बताई जा रही है। 

बेमेतरा डीएसपी कवर्धा में हुई दो पक्षो में झड़प दंगों के मामले पर शांति व्यवस्था के लिए कवर्धा आये हुए थे। सरकारी वाहन की लापरवाही से जान भी जा सकती थी। भीड़ ने सरकारी वाहन चालक पर कार्यवाही की मांग की है। मजदूर यहां दूर-दूर से खाने कमाने के लिए आते हैं। शहर के बीचो-बीच सरकारी गाड़ी तेज रफ्तार से दौड़ रही थी व सीधे डिवाइडर पर जा चढ़ी। जिससे हादसा हो गया।