उद्धव सरकार पर सियासी संकट LIVE : CM बनने की चाह में सीनियर नेता और मंत्री ने कर दिया खेला…3 मंत्री और 22 विधायक गुजरात में, मोबाइल स्विच ऑफ…CM ने बुलाई आपात बैठक…क्या गिर जाएगी उद्धव सरकार?
maharashtra politics eknath shinde revolt uddhav thackeray shiv sena mla mva govt crisis latest news updates महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की सरकार खतरे में आ गई है।




maharashtra politics eknath shinde revolt uddhav thackeray shiv sena mla
mva govt crisis latest news updates
नया भारत डेस्क 21 जून 2022।महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की सरकार खतरे में आ गई है। दिग्गज मंत्री एकनाथ शिंदे शिवसेना के 14 और 10 निर्दलीय विधायकों के साथ गुजरात के सूरत में है। इनमें महाराष्ट्र सरकार के 3 मंत्री भी शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक शिंदे का फोन स्विच ऑफ आ रहा है और उनसे मुख्यमंत्री की बात नहीं हो पाई है। महाराष्ट्र में हो रही राजनीतिक उठापटक से दिल्ली में भी हलचल तेज हो गई है। महाराष्ट्र में राजनीतिक भूचाल आ गया है। शिवसेना-एनसीपी सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। (mva govt crisis latest news updates)
खबर है कि शिवसेना के सीनियर लीडर व मंत्री एकनाथ शिंदे कई विधायकों को लेकर गुजरात पहुंच गये हैं। ये तब हुआ है, जब महाराष्ट्र एमएलसी चुनाव में की गयी क्रास वोटिंग हुई है। क्रास वोटिंग से बीजेपी को फायदा हुआ था। शिंदे विधायक के साथ सूरत के एक होटल में रूके हैं। एकनाथ शिंदे के साथ गुजरात पहुंचने वाले नेताओं में महाराष्ट्र सरकार के दो मंत्री, शिंदे के बेटे भी शामिल हैं. एक निर्दलीय विधायक का नाम भी आया है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर मिलने पहुंचे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मुंबई से दिल्ली के लिए निकल गए हैं। इधर, शिंदे विधायकों के साथ अब से कुछ देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं।(mva govt crisis latest news updates)
एकनाथ शिंदे के साथ कौन-कौन विधायक गुजरात गया?
- प्रकाश सर्वे
- महेश शिंदे
- संजय शिंदे
- संजय बंगारी
- अब्दुल सत्तार (मंत्री)
- ज्ञानेश्वर चौगुले
- शंभूराज देसाई (मंत्री)
- भारत गोगावाले
- संजय राठौड
- डॉ संजय रायमुलकरी
निर्दलीय विधायक
- चंद्रकांत पाटिल
सांसद
- डॉ श्रीकांत शिंदे (एकनाथ शिंदे के बेटे)
बता दें कि कल महाराष्ट्र MLC चुनाव के नतीजे आए थे. इसमें महाविकास अघाड़ी सरकार को झटका लगा था. विधान परिषद चुनाव में छह में से अघाड़ी के सिर्फ 5 उमीदवार चुन कर आए हैं, वही बीजेपी के पांचों उम्मीदवार जीत गए. महाराष्ट्र में विधान विधान परिषद चुनाव में 10 सीटों पर 11 उम्मीदवार मैदान में थे. दसवें सीट पर कांग्रेस के दो उम्मीदवारों के बीच संघर्ष देखने को मिला, जिसमें भाई जगताप को जीत मिली और चंद्रकांत हंडोरे हार गए.(maharashtra politics eknath shinde revolt uddhav thackeray shiv sena mla
mva govt crisis latest news updates)