CG VIDEO ब्रेकिंग: मृत अवस्था में तेंदुआ जंगल में मिला.... मौत की सामने आयी ये वजह.... पेड़ के किनारे मिला तेंदुए का शव.... देखें VIDEO.....




गरियाबंद। मृत अवस्था में तेंदुआ मिला। सर पर जख्म के निशान मौजूद है। लगभग 3 से 4 दिन पूर्व मृत होने का अनुमान है। सड़क परशूली वन परीक्षेत्र के नयापारा के जगँल मे तेंदुआ का शव मिला। तेंदुए का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। दरअसल तेंदुआ शेड्यूल वन का प्राणी होने के कारण और लगातार घटती संख्या को लेकर वन विभाग चिन्तित है। तेंदुए के मरने के कारणों का विशेष खोजबीन करना चाहती है।
वन विभाग के एसडीओ चंद्राकर ने बताया कि तेंदुए के पोस्टमार्टम करने के लिए तीन डाक्टरों की टीम बुलाई गई है। तेंदुए के सिर पर जख्म के निशान हैं। देखने से लगता है कि तेंदुआ तीन-चार दिन पूर्व मौत हो गई थी और जख्म पर मक्खियां बिलबिला रही थी। इसके कारण इसे नियमानुसार अग्निदाह किया। विभाग द्वारा तेंदुए की मौत को सामान्य बताया जा रहा है।
वन विभाग के एसडीओ चंद्राकर ने बताया तेंदुआ को देखने से लगता है उसकी प्राकृतिक मौत है। तेंदुए के सिर पर जख्म के संबंध में उन्होंने कहा कि कोई निशान है,यह पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। तेंदुए का शव एक पेड़ के किनारे मिला है। तेंदुआ बिल्कुल सामान्य स्थिति में बैठा नजर आ रहा है। उसके मुख पर मखिया भिनभिनाती देखी गयी। जिसे देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि तेंदुए की मौत 3 से 4 दिन पूर्व हुई है।
देखें वीडियो