कालीचरण को जेल BIG NEWS :बापू को गाली देने वाला कालीचरण को पुलिस ने आज कोर्ट में किया पेश….कोर्ट परिसर में मुस्कुराते हुए पहुंचा था गांधीजी को गाली देने वाला…..रायपुर कोर्ट ने कालीचरण को 13 जनवरी तक ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा जेल…देखे फ़ोटो और विडियो……




……..
डेस्क :राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को गाली देने के चलते विवादित हुए महाराष्ट्र के संत कालीचरण महाराज को 13 जनवरी तक ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया है। अब उनके नए साल की सुबह जेल में ही होगी। रायपुर पुलिस ने उन्हें शुक्रवार शाम को कोर्ट में पेश किया था। कालीचरण महाराज पर धर्म संसद में महात्मा गांधी के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने के केस में यह पेशी हुई है। उनके ऊपर राजद्रोह का केस भी दर्ज है।
करीब 2 घंटे चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने कालीचरण महाराज को जेल भेजने का आदेश दे दिया। इससे पहले उनको लेकर वकीलों ने अपनी दलीलें पेश की। सुनवाई के दौरान कालीचरण के समर्थक कोर्ट के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करते रहे। मंदिर हसौद थाने से कालीचरण को कोर्ट ले कर पुलिस पहुंची थी।। कोर्ट परिसर में मुस्कुराते हुए कालीचरण दाखिल हुआ था।
इससे पहले गुरुवार को लगभग 2 घंटे चली बहस के बाद कालीचरण को रायपुर पुलिस ने 1 जनवरी तक रिमांड पर मांगा था। जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया था। दिनभर चली पूछताछ के बाद दोपहर बाद पुलिस ने कालीचरण को अब कोर्ट में पेश किया।
कालीचरण ने 26 दिसंबर को रायपुर की धर्म संसद में कहा था- 1947 में मोहनदास करमचंद गांधी ने उस वक्त देश का सत्यानाश किया। नमस्कार है नाथूराम गोडसे को, जिन्होंने उन्हें मार दिया। कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक और राज्य गोसेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास ने इस बयान का विरोध करते हुए मंच छोड़ दिया था।