JEE Advanced 2022 Dates: जेईई एडवांस 2022 की तारीखें जारी.... इस तारीख को होगी परीक्षा.... यहां चेक करें शेड्यूल.....

JEE Advanced 2022 Date Announced Joint Entrance Examination 2022 exams have been announced

JEE Advanced 2022 Dates: जेईई एडवांस 2022 की तारीखें जारी.... इस तारीख को होगी परीक्षा.... यहां चेक करें शेड्यूल.....

...

नई दिल्ली। जेईई एडवांस, 2022 परीक्षा का शेड्यूल जारी हो गया है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे की ओर से इस परीक्षा का आयोजन 3 जुलाई, 2022 को किया जाएगा। इस परीक्षा का पूरा शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जारी किया गया है। छात्र चाहे तो यहां से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। जो भी छात्र जेईई मेन परीक्षा में सफल होंगे और 2,50,000 के भीतर रैंक प्राप्त करेंगे, उन्हें जेईई एडवांस, 2022 परीक्षा में भाग लेने का मौका मिलेगा।

जेईई एडवांस 2022 शेड्यूल के अनुसार, जेईई एडवांस 2022 परीक्षा 3 जुलाई, 2022 को आयोजित की जाएगी। जेईई एडवांस 2022 परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार विभिन्न ग्रेजुएट इंजीनियरिंग प्रोग्राम्स में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, आईआईटी में एडमिशन के लिए योग्य होंगे। जेईई एडवांस 2022 प्रवेश प्रक्रिया, योग्यता मानदंड और इंफॉर्मेशन ब्रोशर भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है। IIT बॉम्बे ने 14 फरवरी, 2022 को JEE एडवांस्ड 2022 वेबसाइट जारी की।