IND vs NZ: 95 रन पर 6 आउट... भारतीय तेज गेंदबाजों का कहर... न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौटी.....

IND vs NZ 2nd ODI Live Score, India vs New Zealand, Raipur

IND vs NZ: 95 रन पर 6 आउट... भारतीय तेज गेंदबाजों का कहर... न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौटी.....
IND vs NZ: 95 रन पर 6 आउट... भारतीय तेज गेंदबाजों का कहर... न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौटी.....

IND vs NZ 2nd ODI Live Score, India vs New Zealand, Raipur

डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला रायपुर में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। 6 विकेट पर 95 रन बना लिए हैं। ग्लेन फिलिप्स और मिचेल सेंटनर क्रीज पर हैं।

माइकल ब्रेसवेल 22 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मोहम्मद शमी ने ईशान किशन के हाथों कैच कराया। यह शमी का तीसरा विकेट है।

मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, हार्दिक पंड्या ने मेहमान टीम को 15 रन पर ही 5 झटके दे दिए। शुरुआत मोहम्मद शमी ने की। उन्होंने पहले ही ओवर में फिन एलन को अपना शिकार बनाया। एलन अपना खाता तक नहीं खोल पाए। इसके बाद सिराज ने हेनरी निकोल्स की पारी को 2 रन पर ही रोक दिया। 8 रन पर 2 झटके देने के बाद शमी ने मेहमानों को 7वें ओवर की पहली गेंद पर तीसरा झटका दिया। डेरेल मिचेल का कैच शमी ने अपनी ही गेंद पर लपका। 

शमी और सिराज के तूफान को आगे ठाकुर और पंड्या ने बढ़ाया। 10वें ओवर की चौथी गेंद पर पंड्या ने अपनी ही गेंद पर एक हाथ से कॉनवे का कैच लपककर न्यूजीलैंड को 15 रन पर चौथा झटका दे दिया। लड़खड़ाती पारी को कप्तान टॉम लाथम भी नहीं संभाल पाए और शार्दुल ठाकुर के जाल में 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर फंस गए। लाथम महज एक रन ही बनाकर पवेलियन लौट गए। 11 ओवर में ही भारतीय गेंदबाजों ने मेहमानों को पूरा दबा दिया।

भारतीय गेंदबाजों के शनिवार को मैदान पर आते ही रायपुर में आंधी आई। 11 ओवर में तो गेंदबाजों ने कीवी बल्लेबाजी क्रम को तहस नहस कर दिया। शार्दुल ठाकुर ने कीवी कप्तान टॉम लाथम को शुभमन गिल के हाथों कैच कराया। लाथम ने 17 गेंद में एक रन बनाया। कप्तान लाथम के आउट होने के साथ न्यूजीलैंड की टीम मुश्किल में फंस गई है। अब तक टीम का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया है।

सात रन बनाने वाले कॉन्वे सर्वश्रेष्ठ स्कोरर हैं। वहीं, भारतीय गेंदबाज कमाल कर रहे हैं। अब तक पांचों विकेट तेज गेंदबाजों ने ही लिए हैं। शमी ने दो विकेट और सिराज, शार्दुल, हार्दिक ने एक-एक विकेट लिया है। न्यूजीलैंड के लिए पिछले मैच में शतक लगाने वाले ब्रेसवेल और ग्लेन फिलिप्स क्रीज पर हैं। 12 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर पांच विकेट पर 24 रन है।