अजब-गजब: एलियन बनने की ऐसी सनक.... शख्स ने कटवा लिए अपना कान-नाक, होंठ और उंगलियां... अब हुई यह हालत......

अजब-गजब: एलियन बनने की ऐसी सनक.... शख्स ने कटवा लिए अपना कान-नाक, होंठ और उंगलियां... अब हुई यह हालत......

....

डेस्क। फ्रांस के एक शख्स पर एलियन बनने का ऐसा जुनून सवार हुआ की इस जुनून में उसने अपनी नाक ही कटवा दी। इतना ही नहीं शख्स अपने हाथ की कुछ उंगलियों और ऊपर के होंठ भी कटवा चुका है। फ्रांस के रहने वाले एंथनी लोफ्रेडो पर बहुत पहले से ही एलियन बनने का जुनून सवार था।इसके चक्कर में उन्होंने पहले अपने चेहरे के जरूरी अंगों को कटवा लिया था। इस बार उन्होंने अपने हाथ को एक अजीब पंजे जैसा दिखाने के लिए अपनी दो उंगलियों को कटवा दिया है, जिसकी वजह से वो सुर्खियों में आ गए हैं। 33 साल के एंथनी लोफ्रेडो इससे पहले अपने नाक, कान और होंठ कटवा चुके हैं। 

अब उन्होंने अपने बाएं हाथ की दो उंगलियों को कटवा लिया है। इसके बाद उन्होंने मैक्सिको जाकर एक सर्जरी करवाई है। सिर्फ यही नहीं एंथनी ने अपनी एलियन बनने की इच्छा पूरी करने के लिए पहले से ही काले रंग का टैटू पूरे शरीर पर गुदवा रखा है। 'ब्लैक एलियन' बनने के लिए उन्होंने ना जाने कितनी ही सर्जरी भी करवाई हैं। इसके अलावा उन्होंने पूरे शरीर पर टैटू गुदवा रखा है।सिर्फ शरीर ही नहीं आंखों में भी काले रंग की टैटू कराया है।

वे और भी सर्जिकल प्रोसिजर्स के जरिये खुद को ब्लैक एलियन में तब्दील करने वाले हैं।पहले एंथनी कभी सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे लेकिन उससे खुश नहीं थे, क्योंकि उन्हें ब्लैक एलियन बनना था। एक दिन उन्हें लगा कि वे वैसे नहीं जी रहें, जैसे उन्हें जीना चाहिए। इसके बाद उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी छोड़ दी और ऑस्ट्रेलिया चले गए। जहां उन्होंने खुद को बदलना शुरू कर दिया।