Ice Cream side effect : इन 5 बड़ी बीमारियों को न्योता दे रहे हैं रोज आइसक्रीम खाने वाले लोग! जाने पूरी जानकारी...
Ice Cream side effect : People who eat ice cream everyday are inviting these 5 big diseases! Know full details... Ice Cream side effect : इन 5 बड़ी बीमारियों को न्योता दे रहे हैं रोज आइसक्रीम खाने वाले लोग! जाने पूरी जानकारी...




Ice Cream side effects:
लोग गर्मियों से बचने के लिए आइसक्रीम खाना पसंद करते हैं और यहां तक कुछ लोगों को गर्मियों में आइसक्रीम खाने की क्रेविंग होने लगती है और वे रोज खाने लगते हैं। बच्चे हों या बड़े सभी को ही आइसक्रीम खाना बेहद पसंद होता है, बावजूद इसके कि सबको पता भी है आइसक्रीम स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है। लेकिन आइसक्रीम आपके स्वास्थ्य को सिर्फ थोड़ा-बहुत ही नुकसान नहीं पहुंचाती हैं, बल्कि ऐसी कई बीमारियां हैं, जो आइसक्रीम खाने के कारण हो सकती हैं। चलिए ऐसी बीमारियों के बारे में जानते हैं, जो आइसक्रीम खाने के कारण हो सकती हैं – (Ice Cream side effects)
आइसक्रीम खाने से होते हैं मस्तिष्क के रोग
आइसक्रीम खाने वालों को यह जान लेना चाहिए कि आइसक्रीम का सेवन उनके मस्तिष्क को भी नुकसान पहुंचा सकता है। दरअसल इसमें मौजूद सैचुरेटेड फैट मस्तिष्क की कॉग्निटिव स्किल को प्रभावित करता है और याददाश्त संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। (Ice Cream side effects)
आइसक्रीम खाने वाले लोगों में हृदय रोगों का खतरा
आइसक्रीम को ट्राइग्लिसराइड और कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ाने वाले फूड के रूप में जाना जाता है और इनका बढ़ा हुआ स्तर हृदय को नुकसान पहुंचाता है। आइसक्रीम खाने वाले लोगों में अन्य की तुलना में हार्ट डिजीज होने का खतरा अधिक रहता है।
दांतों को नुकसान पहुंचाए आइसक्रीम
बर्फ की चीजें दांतों के लिए कितनी हानिकारक है इस बारे में तो हर किसी को ही पता होता है। दरअसल आइसक्रीम खाने से दांतों में, दांत हिलना और टूटना आदि जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। (Ice Cream side effects)
शरीर का वजन तेजी से बढ़ाती है आइसक्रीम
आइसक्रीम में मौजूद फैट शरीर का वजन बढ़ाने के लिए काफी है। अगर आप रोज आइसक्रीम खा रहे हैं, तो सावधान हो जाइए क्योंकि आपका वजन तेजी से बढ़ सकता है।
आइसक्रीम खाने से डायबिटीज बढ़ सकता है
डायबिटीज से ग्रसित लोगों को लिए आइसक्रीम दुश्मन है। आइसक्रीम में बहुत अधिक मात्रा में शुगर होता है, जो शरीर में शर्करा की मात्रा को तेजी से बढ़ा देता है और डायबिटीज के रोगियों को गंभीर लक्षण होने लगते हैं। (Ice Cream side effects)