Home Remedies to Cure Asthma: अस्थमा से है परेशान तो अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय जो आपको दिला सकते हैंतुरंत राहत...

Home Remedies to Cure Asthma: If you are troubled by asthma, then follow these 5 home remedies which can give you immediate relief... Home Remedies to Cure Asthma: अस्थमा से है परेशान तो अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय जो आपको दिला सकते हैंतुरंत राहत...

Home Remedies to Cure Asthma: अस्थमा से है परेशान तो अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय जो आपको दिला सकते हैंतुरंत राहत...
Home Remedies to Cure Asthma: अस्थमा से है परेशान तो अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय जो आपको दिला सकते हैंतुरंत राहत...

नया भारत डेस्क : अस्थमा फेफड़ों से जुड़ा रेस्पिरेटरी रोग है. अस्थमा में कभी कभार सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है. इस बीमारी के मरीज खुद को काफी घुटन में और परेशान महसूस करते हैं. अस्थमा एक गंभीर परेशानी है। जिसमें लोगों को सांस लेने में परेशानी, खांसी, सीने में दर्द हो सकते हैं। इससे राहत पाने के लिए कुछ घरेलू तरीकों को अपना सकते हैं। (Home Remedies to Cure Asthma)

अस्थमा अलग-अलग कारणों से और अलग-अलग परिस्थितियों में विकसित हो सकती है। अस्थमा के कारण सांस लेने में परेशानी, सीने में दर्द, खांसी और घरघराहट हो सकती है। हालांकि इसके लक्षण कभी-कभी गंभीर हो सकते हैं। वैसे तो इससे राहत के लिए दवाइयां जरूरी हैं। लेकिन राहत पाने के लिए कुछ घरेलू उपचार भी हैं। (Home Remedies to Cure Asthma)

अस्थमा के लिए घरेलू तरीके -

1) लहसुन

लहसुन आपके फेफड़ों में जमाव को साफ करने में मदद करता है, जिसकी वजह से अस्थमा के लक्षणों से तुरंत राहत मिलती है। अस्थमा के लक्षण को कम करने के लिए लहसुन की कलियों को दूध में उबालें और इस काढ़े को पिएं। इसे दिन में एक बार पियें। (Home Remedies to Cure Asthma)

2) अदरक

ताजा अदरक को कद्दूकस करके गर्म पानी में डाल दें। फिर इसे पांच से सात मिनट तक डूबा रहने दें। अब पानी को छान लें, शहद मिलाएं और इस हर्बल चाय को पिएं। आप दिन में कई बार अदरक के एक छोटे टुकड़े को चबा भी सकते हैं। अस्थमा के लिए ये सबसे कॉमन घरेलू उपचार है।

शहद

शहद अस्थमा के लक्षणों को कम करने में मदद करते हैं इसी के साथ बेहतर नींद में भी मदद करते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर इसे धीरे-धीरे पिएं। सोने से पहले एक और चम्मच शहद को दालचीनी पाउडर के मिलाकर खाएं। इस शहद के पानी को दिन में तीन बार पिएं और रोज रात को सोने से पहले शहद और दालचीनी का मिश्रण लें।

3) हल्दी

अस्थमा की समस्या के लिए हल्दी के पानी को पीएं। इसे 10-14 दिनों तक दिन में तीन बार दोहराएं। हल्दी में करक्यूमिन होता है। यह फाइटोकेमिकल अस्थमा से राहत दिलाने वाली ऐड-ऑन थेरेपी के तौर पर बहुत फायदेमंद है। (Home Remedies to Cure Asthma)

4) कलौंजी

कलौंजी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण अस्थमा के इलाज में फायदेमंद साबित होते हैं। इसका इस्तेमाल ब्रोंकाइटिस के इलाज के लिए भी किया जाता है। इसको इस्तेमाल करने के लिए आधा चम्मच कलौंजी का तेल, एक चम्मच शहद, एक कप गर्म पानी चाहिए। इसके लिए पानी में कलौंजी का तेल और शहद मिलाएं, फिर इसे एक बार नाश्ते से पहले और एक बार रात के खाने के बाद पियें। अच्छे रिजल्ट के लिए इसे 40 दिनों तक दोहराएं।

5) शहद

शहद अस्थमा के लक्षणों को कम करने में मदद करते हैं इसी के साथ बेहतर नींद में भी मदद करते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर इसे धीरे-धीरे पिएं। सोने से पहले एक और चम्मच शहद को दालचीनी पाउडर के मिलाकर खाएं। इस शहद के पानी को दिन में तीन बार पिएं और रोज रात को सोने से पहले शहद और दालचीनी का मिश्रण लें। (Home Remedies to Cure Asthma)