CG- छुट्टी BIG NEWS: राज्य सरकार ने जारी किया आदेश.... इन तिथियों को अवकाश घोषित.... GAD ने जारी की अवकाश की लिस्ट.... जानिए कब-कब रहेगी छुट्टियां.... देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट.....
Holidays chhattisgarh State government issued order declared holiday calendar year 2022




...
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने स्थानीय अवकाश को लेकर आदेश जारी किया है। नवा रायपुर अटल नगर एवं रायपुर शहर में स्थित समस्त सरकारी कार्यालयों / संस्थाओं हेतु कैलेण्डर वर्ष 2022 के लिए 3 तिथियों में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। यह स्थानीय अवकाश बैंक / कोषालय / उपकोषालय के लिए लागू नहीं होगा। गणेश चतुर्थी, महानवमी और दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। गणेश चतुर्थी 31 अगस्त, 2022 बुधवार, महानवमी 04 अक्टूबर, 2022 मंगलवार और दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) 25 अक्टूबर, 2022 मंगलवार को स्थानीय अवकाश रहेगा।