दिल्ली के भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा के विवादित ट्विटर को लेकर हाई प्रोफाइल ड्रामा जारी है, आम आदमी पार्टि दिल्ली के द्वारा.

High profile drama continues..

दिल्ली के भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा के विवादित ट्विटर को लेकर हाई प्रोफाइल ड्रामा जारी है, आम आदमी पार्टि दिल्ली के द्वारा.
दिल्ली के भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा के विवादित ट्विटर को लेकर हाई प्रोफाइल ड्रामा जारी है, आम आदमी पार्टि दिल्ली के द्वारा.

NBL, 06/05/2022, Lokeshwer Prasad Verma,. High profile drama continues over Delhi BJP leader Tajinder Pal Singh Bagga's controversial Twitter handle by Aam Aadmi Party Delhi.

Tajinder Pal Singh Bagga: दिल्ली के भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को लेकर हाई प्रोफाइल ड्रामा जारी है, पढ़े विस्तार से... 

अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आपत्तिजनक ट्वीट के मामले में कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस शुक्रवार सुबह करीब 6.30 बजे Tajinder Pal Bagga के दिल्ली के जनकपुरी स्थित घर पर पहुंंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। भाजपा का आरोप है कि बिना गिरफ्तारी वारंट के बग्गा को उठाया गया है। घटनाक्रम तब फिल्मी हो गया जब Tajinder Pal Bagga को लेकर जा पंजाब पुलिस की टीम को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हरियाणा पुलिस ने रोक लिया। इसके बाद दिल्ली में पंजाब पुलिस के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया गया। दिल्ली पुलिस भी हरियाणा रवाना हो गई। दिल्ली पुलिस ने अपने बड़े अधिकारियों को कुरुक्षेत्र भेजा और चंद घंटों में दिल्ली पुलिस तजिंदर पाल बग्गा को लेकर दिल्ली के रवाना हो गई। यह सब तब हुआ जब खबर आई कि हरियाणा पुलिस की दखलअंदाजी को लेकर पंजाब पुलिस हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाने जा रही है और पंजाब पुलिस के आला अधिकारी भी कुरुक्षेत्र पहुंच रहे हैं।

Tajinder Pal Singh Bagga के पिता की शिकायत पर केस

भाजपा का आरोप है कि पंजाब पुलिस ने Tajinder Pal Bagga का अपहरण किया है। यही नहीं, बग्गा के पिता प्रीतपाल के साथ मारपीट की गई। उनके फोन छीन लिया गया। पंजाब पुलिस ने Tajinder Pal Bagga और उनके परिवार के साथ बदसलूकी की। भाजपा ने आम आदमी पार्टी के मुख्यालय पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। बग्गा के पिता की शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज किया है, जिनमें धार्मिक भावनाएं आहत करने की धाराए भी हैं। उनका आरोप है कि पंजाब पुलिस ने उन्हें पगड़ी पहनने का समय भी नहीं दिया।

पंजाब पुलिस ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, आज सुबह कानून की उचित प्रक्रिया के बाद, तजिंदर पाल सिंह बग्गा को नई दिल्ली के जनकपुरी स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया गया है। उसे यहां लाया जा रहा है और कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसएएस नगर पुलिस की एसआईटी आगे की जांच कर रही है।

पंजाब पुलिस का रुख

पंजाब पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना रुख साफ किया है। पंजाब पुलिस का कहना है कि उन्होंने कानून का पालन किया है और किसी के साथ बुरा सलूक नहीं किया है। पंजाब पुलिस ने हरियाणा के डीजीपी के चिट्ठी लिखी है जिसके साथ एफआईआर की कॉपी भी भेजी है। वहीं पंजाब पुलिस अब हाई कोर्ट का रुख करेगी।

Tajinder Pal Bagga की गिरफ्तारी के पीछे अरविंद केजरीवाल

Tajinder Pal Bagga की गिरफ्तारी के पीछे उनका अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दिया गया बयान है। तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने कथिततौर पर अरविंद केजरीवाल को जान की धमकी दी थी। इस पर उनके खिलाफ 1 अप्रैल 2022 को एफआईआर दर्ज की गई थी। बग्गा पर भड़काऊ बयान देने, शत्रुता को बढ़ावा देने और आपराधिक धमकी के आरोप को लेकर मामला दर्ज किया गया था। कश्मीर फाइल्स के खिलाफ केजरीवाल के बयान के बाद भी बग्गा ने अपमानजनक टिप्पणी की थी।

Tajinder Pal Bagga की गिरफ्तारी के बाद बयानबाजी तेज

आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बलियान ने सबसे पहले ट्वीट किया, 'लुच्चे-लफ़ंगो की पार्टी भाजपा नेता

तजिंदर बग्गा को पंजाब पुलिस ने गिरफ़्तार किया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को दिया था “जीने नही देंगे” की धमकी।'

भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने लिखा, तजिंदर बग्गा को पंजाब पुलिस के 50 जवान घर से गिरफ्तार करके ले गए। एक सच्चा सरदार है उसे ऐसी हरकतों से ना डराया जा सकता है, ना कमजोर किया जा सकता। एक सच्चे सरदार से इतना डर क्यों? तजिंदर बग्गा के बूढ़े पिताजी के साथ भी मार पीट की गई। उनके मुंह पर पंच मारा गया। ये पुलिस की वर्दी में गुंडे भेजे गए हैं क्या? ये गिरफ्तारी हैं या अपहरण ?फोटो: बग्गा को दिल्ली से पंजाब लेकर जा रही पंजाब पुलिस को हरियाणा पुलिस ने कुरुक्षेत्र के पास रोक लिया।फोटो: दिल्ली पुलिस की टीम कुरुक्षेत्र पहुंची। यही के थाने में पंजाब पुलिस और तजिंदर सिंह बग्गा को रखा गया है।फोटो: दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ता लगातार केजरीवाल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं..