CBSE एग्जाम BIG NEWS: CBSE टर्म-1 परीक्षा की डेटशीट जारी.... 30 नवंबर से 11 दिसंबर तक 10वीं और इतने से इतने तारीख तक 12वीं के एग्जाम होंगे.... ऑफलाइन होंगी परीक्षाएं.... देखें डेटशीट...

CBSE एग्जाम BIG NEWS: CBSE टर्म-1 परीक्षा की डेटशीट जारी.... 30 नवंबर से 11 दिसंबर तक 10वीं और इतने से इतने तारीख तक 12वीं के एग्जाम होंगे.... ऑफलाइन होंगी परीक्षाएं.... देखें डेटशीट...

नई दिल्ली 18 अक्टूबर 2021। सीबीएसई ने दसवीं और बारहवीं के टर्म एग्जाम की तिथि घोषित कर दी है। दसवीं के टर्म एग्जाम 30 नवंबर और बारहवीं के एक दिसंबर से शुरू होंगे। सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी जानकारी अपलोड कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक परीक्षाएं ऑफलाइन आयोजित की जाएंगी। पेपर की अवधि 90 मिनट की होगी। प्रश्न पढ़ने के लिए 20 मिनट मिलेंगे। डेटशीट आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी की गई। टर्म-1 परीक्षा में छात्रों से केवल ऑब्जेक्टिव टाइप के सवाल पूछे जाएंगे और टर्म 2 में दोनों ऑब्जेक्टिव और सब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न पूछे जाएंगे।

10वीं का शेड्यूल

30 नवंबर: सोशल साइंस
2 दिसंबर: साइंस
3 दिसंबर: होम साइंस
4 दिसंबर: गणित
8 दिसंबर: कंप्यूटर एप्लीकेशन
9 दिसंबर: हिंदी
11 दिसंबर: इंग्लिश

12वीं का शेड्यूल

1 दिसंबर: सोशियोलॉजी
3 दिसंबर: इंग्लिश
6 दिसंबर : गणित
7 दिसंबर : फिजिकल एजुकेशन
8 दिसंबर : बिजनेस स्टडीज
9 दिसंबर : ज्योग्राफी
10दिसंबर : फिजिक्स
11 दिसंबर : साइकोलॉजी
13 दिसंबर : अकाउंटेंसी
14 दिसंबर : केमिस्ट्री
15 दिसंबर : इकोनॉमिक्स
16 दिसंबर : हिंदी
17 दिसंबर : पॉलिटिकल साइंस
18 दिसंबर : बायोलॉजी
20 दिसंबर : हिस्ट्री
21 दिसंबर : कंप्यूटर एप्लीकेशन / इनफॉर्मेशन प्रैक्टिस
22 दिसंबर : होम साइंस