महिला SI से रेप: महिला सब इंस्पेक्टर ने पूर्व बीजेपी नेता, पीए, बॉडीगार्ड और ASP सहित 12 लोगों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप.... पिस्टल की नोंक पर सरकारी क्वार्टर में दिया घटना को अंजाम.... कई बार किया रेप......

महिला SI से रेप: महिला सब इंस्पेक्टर ने पूर्व बीजेपी नेता, पीए, बॉडीगार्ड और ASP सहित 12 लोगों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप.... पिस्टल की नोंक पर सरकारी क्वार्टर में दिया घटना को अंजाम.... कई बार किया रेप......

...

डेस्क। राजस्थान के भीलवाड़ा में तैनात एक महिला सब इंस्पेक्टर ने पूर्व भाजपा नेता पर शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला द्वारा दर्ज करवाई एफआईआर में एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित पूर्व भाजपा नेता के पीए, बॉडीगार्ड समेत 12 व्यक्तियों को आरोपी बनाया है। पूर्व भाजपा नेता, बॉडीगार्ड सहित 12 लोगों पर FIR दर्ज हुई है। इसमें नागौर के पूर्व एएसपी  संजय गुप्ता भी शामिल है। 
महिला सब इंस्पेक्टर की शिकायत पर पूर्व भाजपा नेता भंवर सिंह पलारा और उनके कर्मचारियों सहित कुछ अन्य लोगों के खिलाफ आईपीसी की 376-डी (सामूहिक दुष्कर्म) सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़ित महिला सब इंस्पेक्टर ने पूर्व भाजपा नेता भंवर सिंह पलाड़ा पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर भीलवाड़ा शहर के प्रताप नगर थाने में भंवर सिंह पलाड़ा समेत उनके कर्मचारियों और कुछ अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है।
बताया जा रहा है कि दर्ज रिपोर्ट में नागौर के पूर्व एएसपी का नाम भी शामिल हैं। पीड़िता का आरोप है कि भीलवाड़ा पुलिस लाइन स्थित उसके क्वार्टर पर भंवर सिंह पलाड़ा ने साल 2018 से 2021 तक कई बार शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया है।भंवर सिंह भाजपा की टिकट से विधायक का चुनाव भी लड़ चुका है, जबकि उनकी पत्नी सुशील कंवर पलाड़ा विधायक भी रह चुकी हैं। बागी होकर अजमेर जिला प्रमुख का चुनाव लड़ने और जीतने के बाद भाजपा ने सुशील कंवर पलाड़ा और उनके पति भाजपा नेता भंवर सिंह पलाड़ा को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था।
पीड़िता ने अपनी एफआईआर में बताया कि 2018 में जब उसकी पोस्टिंग नागौर थी तो उसने तत्कालीन एडीशनल एसपी संजय गुप्ता को उसका ट्रांसफर अजमेर आईजी ऑफिस करवाने की बात कही। इस पर संजय गुप्ता ने भंवरसिंह पलाड़ा से बात करने के लिए बोला। जब उसने पलाड़ा से इस मामले में बातचीत की तो पलाड़ा ने ट्रांसफर करवाने की हां भर दी। उसके बाद से पलाड़ा लगातार उसके मेसेज भेजता रहा और उससे मिलने के लिए दबाव बनाता रहा। एक दिन पलाड़ा उसके भीलवाड़ा स्थित क्वाटर पर पहुंचा और उसे पीछे से पकड़कर पिस्तौल लगा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। 3 साल तक कई बार दुष्कर्म किया।