CG प्रेमी जोड़े ने की खुदकुशी: प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत,प्रेमी जोड़े हार गए प्यार में दुनिया से जंग...प्रेमी युगल के शव एक ही फंदे में लटके मिले...इलाके में फैली सनसनी...जाँच में जुटी पुलिस...

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक और प्रेम कहानी का अंत हो गया है। जिले के कोंआकोंडा थाना क्षेत्र में पेंटा के जंगल में प्रेमी युगल की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

CG प्रेमी जोड़े ने की खुदकुशी: प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत,प्रेमी जोड़े हार गए प्यार में दुनिया से जंग...प्रेमी युगल के शव एक ही फंदे में लटके मिले...इलाके में फैली सनसनी...जाँच में जुटी पुलिस...
CG प्रेमी जोड़े ने की खुदकुशी: प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत,प्रेमी जोड़े हार गए प्यार में दुनिया से जंग...प्रेमी युगल के शव एक ही फंदे में लटके मिले...इलाके में फैली सनसनी...जाँच में जुटी पुलिस...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक और प्रेम कहानी का अंत हो गया है। जिले के कोंआकोंडा थाना क्षेत्र में पेंटा के जंगल में प्रेमी युगल की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। बताया जा रहा कि दोनों चार दिन से लापता थे।  परिजन दोनों की तलाश कर रहे थे। 

ग्राम पालनार के पास पेंटा के जंगल में शनिवार की सुबह जंगल की ओर से बदबू आने पर ग्रामीणों ने एक पेड़ पर एक शव को लटकता देखा। पास जाने पर जमीन पर एक शव और पड़ा मिला। इस जानकारी लगते ही पालनार गांव में सनसनी फैल गई। शव की पहचान टिकनपाल निवासी हुंगा ताती (20) के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोटमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं लडक़ी नाबालिग है। 

बताया जा रहा है कि ग्राम टिकनपाल निवासी युवक और बालिका दोनों पूर्व परिचित है और करीब आठ दिनों से लापाता थे। इनकी खोजबीन परिजन लगातार कर रहे थे। थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा ने बताया, दोनों 8 दिनों से लापता थे।  पुलिस पतासाजी कर रही थी। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।